पंजाब में नव चेतना पार्टी का संगठन विस्तार, राज्यभर में पदाधिकारियों की नियुक्ति

#bnnindianews

चंडीगढ़, 13 जुलाई। नव चेतना पार्टी (NCP) ने पंजाब में अपने संगठन के विस्तार की घोषणा करते हुए राज्यभर में विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष वेद शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि संगठन का विस्तार प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी “Betterment of Punjab, Future of India” के विजन के साथ पारदर्शिता, ईमानदारी और जनसेवा पर आधारित राजनीति को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है।

वेद शर्मा ने कहा कि नव चेतना पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त, नशा मुक्त और खुशहाल पंजाब के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पार्टी जल्द ही पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेगी।

पार्टी ने दावा किया कि बड़ी संख्या में एनआरआई परिवारों के सदस्यों ने भी नव चेतना पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी नेतृत्व के अनुसार, इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा प्रदेश में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।

इस अवसर पर पार्टी ने युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों और समाज के अन्य वर्गों से नव चेतना पार्टी के साथ जुड़कर प्रदेश के विकास में भागीदार बनने की अपील की।

नव चेतना पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने अथवा अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
मोबाइल: 7006451159

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »