#bnnindianews
चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि Asian Hockey Champions Trophy के दौरान 1 नवंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज हॉकी मुकाबला पंजाब में कराया जाएगा। इस घोषणा के बाद खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खास उत्साह देखने को मिला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब हमेशा से देश को बेहतरीन खिलाड़ी देता आया है और राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंजाब को देश का बड़ा स्पोर्ट्स हब बनाया जाएगा।

🏅 समारोह में 1070 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के लिए 27.70 करोड़ रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं कुल मिलाकर 45 करोड़ रुपये से अधिक की राशि और कई बड़ी घोषणाएं की गईं।
🏏 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान Harmanpreet Kaur, Harleen Deol और Amanjot Kaur को डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा शूटिंग, पावरलिफ्टिंग, बैडमिंटन और अन्य खेलों के कई खिलाड़ियों को लाखों रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
🏗️ कार्यक्रम में चंडीगढ़ के सेक्टर-42 में बनने वाले नए युवा भवन की आधारशिला भी रखी गई। युवा सेवाएं विभाग की इस परियोजना पर करीब 43.66 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को सम्मान देने के साथ-साथ खेल ढांचे को मजबूत करने पर भी तेजी से काम कर रही है, ताकि पंजाब के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें।