# bnnindianews
चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के तहत बीजेपी प्रदेश में नया अध्यक्ष नियुक्त करने की योजना बना रही है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का तीन साल का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है। पार्टी इस बार सिख चेहरे को प्रमुख जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है, ताकि राज्य में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की जा सके।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नए अध्यक्ष का नाम इस महीने के अंत या जून की शुरुआत में घोषित किया जा सकता है। संभावित दावेदारों में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल, मनजीत राय, पूर्व नौकरशाह जगमोहन राजू, राज्यसभा सांसद सतनाम संधू, राणा गुरमीत सोढ़ी, फतेह जंग बाजवा और वरिष्ठ नेता तरुण चुघ शामिल हैं।
पार्टी का लक्ष्य पंजाब में अपनी बाहरी पार्टी वाली छवि बदलना और आगामी विधानसभा चुनाव में वोट बैंक के अनुसार रणनीति तय करना है।