शेरा के प्रीमियर में सितारों का जमावड़ा, सोनल चौहान की पंजाबी सिनेमा में एंट्री को मिला शानदार रिस्पॉन्स

#bnnindianews केवल एक्शन नहीं, बल्कि “शेरा” पारिवारिक रिश्तों की संवेदनशील कहानी है, जो यह दर्शाती है कि एक भाई अपने भाई के लिए किस हद तक जा सकता है।

फिल्म में एक्शन, इमोशन और भाईचारे का गहरा संदेश देखने को मिलेगा।

शेरा के प्रीमियर में सितारों का जमावड़ा, सोनल चौहान की पंजाबी सिनेमा में एंट्री को मिला शानदार रिस्पॉन्स

दर्शकों ने बताया “शेरा” को साल की सबसे बड़ी पंजाबी फिल्म

चंडीगढ़, 15मई:

बहुप्रतीक्षित पंजाबी फिल्म शेरा के भव्य प्रीमियर में फिल्मी जगत और पंजाबी इंडस्ट्री से जुड़े कई नामी चेहरे ऐमी विर्क,नवराज हंस आदि शामिल हुए। एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों और इंडस्ट्री से शानदार प्रतिक्रिया मिली।

IMG 20260515 WA0188

फिल्म में लोकप्रिय पंजाबी अभिनेता परमीश वर्मा के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान पहली बार पंजाबी सिनेमा में नजर आ रही हैं। प्रीमियर के दौरान दोनों सितारों की जोड़ी आकर्षण का केंद्र बनी रही और फैंस ने उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की जमकर सराहना की।

शेरा को एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसमें दमदार एक्शन सीक्वेंस, शानदार विजुअल्स और पारिवारिक भावनाओं से जुड़ी इमोशनल कहानी का मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म 15 मई 2026 को दुनियाभर में रिलीज हुई है।

 

प्रीमियर के बाद मीडिया से बातचीत में कलाकारों ने कहा कि पंजाबी सिनेमा अब केवल क्षेत्रीय स्तर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच भी तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। “शेरा” जैसी बड़ी फिल्मों से इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयां मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

फिल्म समीक्षकों का मानना है कि सोनल चौहान की पंजाबी फिल्मों में एंट्री हिंदी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के बीच सहयोग को और मजबूत करेगी। वहीं परमीश वर्मा के दमदार अंदाज ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

 

शेरा के प्रीमियर के बाद सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिली और फैंस ने इसे साल की सबसे बड़ी पंजाबी फिल्मों में से एक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »