#bnnindianews
मोहाली- ट्राइसिटी की तेजी से बढ़ती कैफे कल्चर को एक नया प्रीमियम ठिकाना मिल गया है। मशहूर फ्रेंच पेस्ट्री और स्पेशलिटी कॉफी ब्रांड बैटर बार ने सेक्टर-67 स्थित सीपी67 में अपना नया आउटलेट शुरू किया है। पेस्ट्री शेफ अभिनव सुंद्रा द्वारा स्थापित यह ब्रांड अपने फ्रेंच स्टाइल डेजर्ट्स, आर्टिजन पेस्ट्री और हैंडक्राफ्टेड कॉफी के लिए जाना जाता है। नए आउटलेट के साथ बैटर बार ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला समेत पूरे ट्राइसिटी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है।
ji
साल 2020 में घर से शुरू हुआ बैटर बार आज क्षेत्र के चर्चित कैफे ब्रांड्स में शामिल हो चुका है। ब्रांड के संस्थापक अभिनव सुंद्रा ने शिकागो के द फ्रेंच पेस्ट्री स्कूल से ट्रेनिंग हासिल की और इसके बाद पेरिस के प्रसिद्ध पेस्ट्री हाउस ‘पियरे एरमे’ के साथ काम किया। इसी अनुभव को उन्होंने भारत में अपने ब्रांड के जरिए पेश किया। करीब चार साल तक ब्रांड को तैयार करने और ग्राहकों के बीच भरोसा बनाने के बाद बैटर बार ने अगस्त 2024 में चंडीगढ़ के सेक्टर-7 में अपना पहला कैफे खोला था। इसके बाद से यह जगह डेजर्ट और कॉफी पसंद करने वाले युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है।
ब्रांड की शुरुआत को लेकर अभिनव सुंद्रा ने कहा कि बैटर बार केवल एक बिजनेस नहीं, बल्कि उनके पिता के सपने का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य ऐसी जगह बनाना था जहां लोग स्वाद, अपनापन और अच्छे माहौल का अनुभव कर सकें। उन्होंने कहा, “फ्रांस में बिताए गए समय ने मुझे कैफे और पेस्ट्री कल्चर को करीब से समझने का मौका दिया। पेरिस में जिस सड़क पर मैं रहता था उसका नाम ‘रू डे चंडीगढ़’ था, जिसने मुझे हमेशा अपने शहर से जोड़े रखा। तभी मैंने तय किया था कि यूरोपियन कैफे अनुभव को ट्राइसिटी तक लेकर आना है और सीपी67 इसके लिए सही जगह लगी।”

बैटर बार अपनी फ्रेंच स्टाइल पेस्ट्री, सिग्नेचर डेजर्ट्स, कस्टमाइज्ड केक और स्पेशलिटी कॉफी के लिए खास पहचान रखता है। इसके लोकप्रिय डेजर्ट्स में ‘प्लेज़िर सुक्रे’ खास तौर पर ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है, जिसमें मिल्क चॉकलेट और हेज़लनट का खास स्वाद मिलता है।
लॉन्च के मौके पर होमलैंड ग्रुप के सीईओ उमंग जिंदल ने कहा कि हम बैटर बार का सीपी67 परिवार में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। यह ब्रांड गुणवत्ता, असलियत और आधुनिक कैफे कल्चर का शानदार मेल है, जो सीपी67 में विकसित किए जा रहे लाइफस्टाइल माहौल से पूरी तरह मेल खाता है। बैटर बार ने अपनी क्वालिटी और अलग अनुभव के जरिए ग्राहकों के बीच मजबूत पहचान बनाई है और हमें भरोसा है कि यह ट्राइसिटी के लोगों के लिए प्रमुख लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन बनकर उभरेगा।
बैटर बार का नया आउटलेट युवाओं, कॉफी प्रेमियों और परिवारों के लिए एक ऐसे कैफे स्पेस के रूप में तैयार किया गया है, जहां लोग काम करने, मिलने-जुलने और आराम से समय बिताने का अनुभव ले सकेंगे।