डॉ. हरीश वशिष्ठ बने राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल मंच के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

#bnnindianews डॉ. हरीश वशिष्ठ बने राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल मंच के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कौशल विकास क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव

चंडीगढ़ 14 मई 2026: राष्ट्रीय लोकदल (आर.एल.डी) ने डॉ. हरीश वशिष्ठ को पार्टी के प्रोफेशनल मंच का चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी की सहमति के उपरांत वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, आर.एल.डी प्रोफेशनल मंच रविकांत चड्ढा द्वारा घोषित की गई।

डॉ. हरीश वशिष्ठ शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से सक्रिय हैं। वर्तमान में वे एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी, कैथल (हरियाणा) में स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज के डीन एवं प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन एवं फिजियोथेरेपी में पीएचडी सहित कई पेशेवर डिग्रियां प्राप्त की हैं।

वे विभिन्न शिक्षण एवं स्वास्थ्य संस्थानों का सफल संचालन कर रहे हैं। डॉ. वशिष्ठ ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं कौशल विकास परियोजनाओं के तहत हजारों युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. वशिष्ठ सामाजिक एवं खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड, चंडीगढ़ के चेयरमैन, सॉफ्टबॉल एसोसिएशन चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा मिनी गोल्फ एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

इस अवसर पर रविकांत चड्ढा ने कहा कि डॉ. हरीश वशिष्ठ की संगठन क्षमता, सामाजिक सरोकार और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. वशिष्ठ के नेतृत्व में चंडीगढ़ में प्रोफेशनल मंच को नई मजबूती मिलेगी तथा अधिक से अधिक प्रोफेशनल वर्ग राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा से जुड़ेगा।

मनीमाजरा निवासी डॉ. वशिष्ठ ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और युवाओं एवं प्रोफेशनल वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »