हरियाणा की सबसे बड़ी टाउनशिप का शुभ भूमि पूजन, NH-334B पर लिखी गई विकास की नई कहानी

#bnnindianews सोनीपत, 9 मई 2026 : RightLand ने सोनीपत स्थित NH-334B पर अपनी भव्य और महत्वाकांक्षी टाउनशिप परियोजना का शुभ भूमि पूजन किया। यह प्रोजेक्ट हरियाणा की सबसे बड़ी और आधुनिक सुविधाओं से लैस टाउनशिप में से एक माना जा रहा है, जिसे आने वाली पीढ़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा।

1778342769355486 0
भूमि पूजन समारोह वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन, निवेशक, गणमान्य अतिथि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

AVvXsEgZUFfCk qHIJvymXtQ6WaO5mDbXP5 7I1nDhbBD5C Ymt8YAKwab83E3V3jYD
कंपनी के अनुसार इस टाउनशिप में Residential, Commercial और Industrial zones को एक साथ विकसित किया जाएगा। चौड़ी सड़कें, 24×7 gated security, हरे-भरे पार्क, स्कूल, अस्पताल, आधुनिक clubhouse, sports ground, shopping और entertainment zone जैसी तमाम आधुनिक सुविधाएँ यहां उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर भावेश अग्रवाल, Co-Founder & CEO, RightLand ने कहा, “यह भूमि पूजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर उस परिवार और निवेशक से किया गया वादा है जो बेहतर भविष्य और बेहतर जीवन का सपना देखता है। NH-334B पर यह परियोजना आने वाले समय में सोनीपत की पहचान बनने जा रही है।”
करीब 40 वर्षों के अनुभव के साथ RightLand ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि वह सिर्फ प्लॉट नहीं, बल्कि एक संपूर्ण और सुरक्षित जीवनशैली विकसित करने में विश्वास रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »