भारत भूषण ‘नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटीकरप्शन फोर्स’ के चंडीगढ़ प्रदेश के उपाध्यक्ष नियुक्त

#bnnindianews

राइट्स एंड एंटीकरप्शन फोर्स’ (NHRACF) का उपाध्यक्ष (चंडीगढ़, यू.टी.) नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बिरेन दवे और राष्ट्रीय चेयरमैन एडवोकेट डॉ. के. विजयराघवन द्वारा की गई है।

संस्था द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, भारत भूषण का कार्यकाल एक वर्ष के लिए होगा। इस दौरान उनकी मुख्य जिम्मेदारी समाज के विभिन्न वर्गों—विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं, छात्रों और कर्मचारियों के बीच उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सक्रिय माहौल तैयार करना होगा।

अपनी इस नई जिम्मेदारी पर खुशी व्यक्त करते हुए भारत भूषण ने कहा, कि मैं संस्था के शीर्ष नेतृत्व का आभारी हूँ कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मेरा मुख्य लक्ष्य चंडीगढ़ में मानवाधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करना और समाज में फैली भ्रष्टाचार जैसी कुरीतियों के खिलाफ मजबूती से खड़े होना है।

इस अवसर पर संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में चंडीगढ़ क्षेत्र में ‘नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटीकरप्शन फोर्स’ (NHRACF) की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »