#bnnindianews
कुमाऊँ सभा, चंडीगढ़ द्वारा आगामी 09 और 10 मई, 2026 (शनिवार और रविवार) को नानकसर गुरुद्वारा साहिब के पीछे खुले मैदान, सैक्टर 28, चंडीगढ़ में एक भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
कुमाऊं सभा के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे ने बताया कि यह क्रिकेट प्रतियोगिता सभा के प्रधान गोकुल सिंह नगरकोटी की अध्यक्षता में होगी खेल सचिव दीपक रावत और मदन रावत ने जानकारी दी कि इस टूर्नामेंट में सभा की क्षेत्रीय समितियों की कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन 09 मई को सभा के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किया जाएगा। दूसरे दिन के सत्र का उद्धघाटन समाज के गणमान्य व्यक्ति करेंगे I टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 10 तारीख को खेला जाएगा।
विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को नकद रुपये और ट्रॉफियां दी जाएँगी इसके अलावा ‘मैन ऑफ द मैच’, मैन ऑफ द सीरीज’, ‘बेस्ट बैट्समैन’ और ‘बेस्ट बॉलर’ के लिए भी आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।सभा के महासचिव भगत सिंह रावत ने बताया कि सभी मैच नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे। इसका ड्रा कार्यकारिणी सदस्यों, एरिया कमेटी के प्रधानों और टीम कप्तानों के मौजूदगी में निकला गया
पहले दिन का उद्घाटन मैच एरिया कमेटी डेराबस्सी और एरिया कमेटी मनीमाजरा के बीच सुबह 06 बजे शुरू होगा कुमाऊं सभा के सभी पदाधिकारी गण व सभी एरिया कमेटी व सदस्यगण मौजूद रहेंगे