भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न

#bnnindianews

*भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न*

*100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया भाग, राष्ट्र प्रथम की भावना से नेतृत्व निर्माण पर जोर*

चंडीगढ़, 5 मई 2026: भारतीय जनता पार्टी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला, चंडीगढ़ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत 2 एवं 3 मई को मोरनी नेचर कैंप में दो दिवसीय जिला वर्ग का सफल आयोजन किया गया।

IMG 20260505 WA0382

जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य भाजपा की विचारधारा राष्ट्रवाद, अंत्योदय और एकात्म मानववाद को जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं तक पहुँचाना और राष्ट्र प्रथम की भावना से ओत-प्रोत नेताओं का निर्माण करना था। वर्ग में कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की उपलब्धियों, कार्यपद्धति, नगर निगम की कार्यवाही तथा देश की आंतरिक व बाहरी समस्याओं से अवगत कराया गया।

प्रदेश से आए 13 वरिष्ठ वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष श्री जतीन्दर पाल मल्होत्रा जी, सांसद श्री सतनाम सिंह संधू जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण सूद जी, संगठन मंत्री श्री श्रीनिवासलु जी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री संजय टंडन जी, प्रदेश महामंत्री श्री रामबीर भट्टी जी, श्री संजीव राणा जी, श्री दीपक बत्रा जी, श्री शक्ति देवशाली जी, श्री मोहिंदर निराला जी, श्री सतिंदर सिंह जी, श्री शिविंदर मंढोत्रा जी एवं पार्षद श्री महेश इंदर सिद्धू जी प्रमुख रहे। प्रदेश अध्यक्ष श्री जतीन्दर पाल मल्होत्रा जी दोनों दिन वर्ग में सहभागी के रूप में उपस्थित रहे।

 

जिला महामंत्री श्री राम शुक्ला जी व श्री राजेश सिंगला जी ने शिक्षार्थी के साथ-साथ आयोजक की भूमिका भी निभाई। 3 मई को प्रातः योग प्रशिक्षक श्री प्रेम भुटानी जी के नेतृत्व में योग सत्र का आयोजन हुआ। इसके अतिरिक्त श्री राम कुमार चौधरी जी, श्री अंतरजोत सिंह जी, श्री गोपाल बेंजवाल जी, श्री शक्ति श्रीवास्तव जी सहित सभी मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने सुव्यवस्थित योजना और टीम वर्क से इस वर्ग को आदर्श उदाहरण बनाया।

जिला अध्यक्ष श्री बी. एस. सैनी ने सभी वक्ताओं, अतिथियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी ऊर्जा और समर्पण से हम संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »