बंगाल विजय की गूंज चंडीगढ़ तक: प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में भाजपा का ऐतिहासिक जश्न, 35 की 35 सीटों का संकल्प

#bnnindianews

भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय, कमलम सेक्टर 33 में आज प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में पार्टी की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में भव्य एवं उत्साहपूर्ण जश्न मनाया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्सव का वातावरण देखने को मिला, जहां बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर इस ऐतिहासिक जीत की खुशी साझा की।

IMG 20260504 WA0350

इस गरिमामयी अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, पूर्व सांसद किरण खेर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक ऊर्जा एवं गौरव प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में अद्भुत ऊर्जा, गर्व और जोश देखने को मिला। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, जो इस विजय को राष्ट्रवादी विचारधारा और संगठन की मजबूत नींव का परिणाम मान रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में इस आयोजन ने कार्यकर्ताओं के मनोबल को और अधिक सुदृढ़ किया तथा संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने अपने जोशीले संबोधन में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा, “अभी तो बंगाल जीता है, अब पंजाब की बारी है।” उनके इस उद्घोष ने पूरे सभागार को उत्साह से भर दिया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “बंगाल की जीत ने कार्यकर्ताओं का मनोबल कई गुना बढ़ाया है और अब दिसंबर में चंडीगढ़ नगर निगम की सभी 35 सीटों पर विजय प्राप्त कर नया इतिहास रचने का समय आ गया है।”

इसी क्रम में राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने भी अपने प्रभावशाली उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “बंगाल की ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश में नई ऊर्जा का संचार किया है, और अब समय आ गया है कि पंजाब में भी इसी विजय पताका को लहराया जाए।” उनके इस जोशीले आह्वान ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया और पूरे माहौल को संकल्प एवं विश्वास से परिपूर्ण कर दिया।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि जश्न के इस माहौल को और अधिक भव्य एवं उत्साहपूर्ण बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का खुलकर इज़हार किया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक बंगाली व्यंजन ‘झाल मुरी’ अपने हाथों से तैयार कर सभी के बीच वितरित की और एक-दूसरे को खिलाकर इस ऐतिहासिक विजय की खुशी को साझा किया। इस अनूठे संगम ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया और पूरे वातावरण को उल्लास एवं उमंग से सराबोर कर दिया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा, जिससे माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति और उत्साह से भर गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-बाजे और मिठाइयों के साथ इस जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी।

इस भव्य आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत है और कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा समर्पण ही पार्टी की असली ताकत है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने आगामी चुनावों में भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »