अक्षय शर्मा ने राज्यसभा सांसदों का किया स्वागत, भाजपा को मिली मजबूती

#bnnindianews

अक्षय शर्मा ने राज्यसभा सांसदों का किया स्वागत, भाजपा को मिली मजबूती,

आप के कुशासन ओर मतलब की राजनीति आई सामने

अमृतसर। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सात राज्यसभा सांसदों का हार्दिक स्वागत करते हुए इसे जनहित, विकास और राष्ट्रहित की राजनीति को मजबूती देने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं का भाजपा से जुड़ना इस बात का संकेत है कि देश और पंजाब की बेहतरी के लिए समर्पित लोग अब विकासवादी सोच के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं वहीं इस स्थानांतरण ने आप की कुशासन की नीति को भी जाहिर किया है।

अक्षय शर्मा ने कहा कि इन सांसदों ने सही समय पर एक ऐसी राजनीतिक विचारधारा को चुना है, जो देशहित, सुशासन और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश की सबसे भरोसेमंद राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी है, जिसके नेतृत्व में हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर काम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में लोगों की अपेक्षाएं अब नई दिशा और मजबूत नेतृत्व की ओर हैं। राज्यसभा सांसदों का भाजपा में शामिल होना इसी विश्वास को और मजबूत करता है। जब जनहित को प्राथमिकता नहीं मिलती, तो संवेदनशील और ईमानदार लोग बेहतर विकल्प चुनते हैं, और इन सांसदों का निर्णय उसी सोच को दर्शाता है।

अक्षय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। यही कारण है कि विभिन्न क्षेत्रों से लोग भाजपा की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर उससे जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी भाजपा सकारात्मक बदलाव की मजबूत आधारशिला रख रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले 2027 विधानसभा चुनावों में पंजाब की जनता विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के पक्ष में अपना समर्थन देगी। भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश में रोजगार, किसानों के हित, बेहतर कानून-व्यवस्था और बुनियादी विकास को नई गति मिलेगी।

अक्षय शर्मा ने कहा कि सातों सांसदों का भाजपा में स्वागत केवल राजनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि पंजाब के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि यह जुड़ाव आने वाले समय में पंजाब को नई दिशा और विकास की नई रफ्तार देने में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »