पशु चिकित्स दिवस आज 25अप्रैल को पशु चिकित्सक दिवस का का आयोजन

#bnnindianews अप्रैल के आखिरी शनिवार को 74 देश में बनाया जाता है पशु चिकित्स दिवस आज 25अप्रैल को पशु चिकित्सक दिवस का का आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन में रहे पूर्व डायरेक्टर वेटरनरी अस्पताल के डायरेक्टर जै सी कोछड ने अपने हॉस्पिटल पेट मार्ट में किया आईए जानते हैं इसका इतिहास और महत्त्व
विश्व स्तर पर पशु चिकित्सकों के अथक प्रयासों को पहचानने के लिए प्रत्येक वर्ष विश्व पशु चिकित्सा दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉक्टर कोचर ने बताया कि जिसके अंदर सेवा भाव हो वही पशु चिकित्सा बन सकता है डॉक्टर कोचर ने यह भी बताया कि जानवर को इंसान जरूरी नहीं है लेकिन इंसान को जानवरों की जरूरत है। डॉक्टर कोचर ने कहा कि आज कुछ ऐसी पक्षियों की और पशु की जातीय लुप्त होने की कगार पर हैं जिसे पशु चिकित्सा बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
पशु को एक संवेदनशील जीव के रूप में जानना चाहिए, जानिए विश्व पशु चिकित्सक Veterinaryविश्व स्तर पर पशु चिकित्सकों के अथक प्रयासों को पहचानने के लिए प्रत्येक वर्ष विश्व पशु चिकित्सा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन उन कर्तव्यों की याद दिलाता है जो पशु चिकित्सक समाज के लिए करते हैं, और उन्हें जो जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं।
अब एक कॉल पर बीमार पशुधन के लिए उपलब्ध होंगे डॉक्टर, कोई भी ऐसे ले सकता है
वेटरनरी कॉलेज, एडिनबर्ग के प्रोफेसर जॉन गैगी ने 1863 में हैम्बर्ग, जर्मनी में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा कांग्रेस की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के एजेंडे में एपिज़ूटिक रोग और यूरोप में मवेशी व्यापार के मानक नियमों पर चर्चा शामिल थी। शासी निकाय बाद में विश्व पशु चिकित्सा कांग्रेस के रूप में अस्तित्व में आया।आठवीं विश्व पशु चिकित्सा कांग्रेस की बैठक में, दुनिया भर में कांग्रेस के बीच एक संगठनात्मक कड़ी के रूप में काम करने के लिए एक स्थायी समिति का गठन किया गया था। विश्व पशु चिकित्सा संघ (WVA) की स्थापना 1959 में स्पेन के मैड्रिड में हुई थी। यह WVA था जो वर्ष 2000 में विश्व पशु चिकित्सा दिवस के रूप में शुरुआत की और यह अप्रैल के आखिर के शनिवार को बनाया जाता है इस बार पशु चिकित्सा दिवस 25 अप्रैल 2026 में बनाया जा रहा है। 2026 तक, संघ 74 से अधिक देशों और दुनिया भर के राष्ट्रीय पशु चिकित्सा संघों के सदस्यों का दावा करता है।
WVA पशु चिकित्सा पेशेवरों को विश्व स्तर पर एकजुट करता है, जिसमें पशु चिकित्सा दवाओं के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले पशु चिकित्सकों के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संघ शामिल हैं। WVA पशु चिकित्सा के विकास और उन्नति के साथ-साथ सार्वजनिक और निजी पशु चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से पशु स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित तौर पर बढ़ावा देता है। कोरोना जैसे पशु जनित विषाणुओं के उद्भव ने भी रोग संचरण के संबंध में जागरूकता को बढ़ाया है। पशु चिकित्सक का कहना “पशु रोगों की निगरानी और नियंत्रण के अपने प्रयासों के माध्यम से, पशुचिकित्सक जूनोटिक रोगों के प्रसार को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जो मानव स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डाल सकते हैं। बीमारी के प्रकोप की जल्द पहचान और प्रतिक्रिया करके, वे पशु और मानव आबादी दोनों पर उनके प्रभाव को सीमित करने में सक्षम हैं।
पशु चिकित्सक घरेलू और जंगली दोनों प्रकार के पशुओं के स्वास्थ्य और भलाई को सुनिश्चित करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पशु चिकित्सक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर हैं जो जानवरों में रोगों और चोटों के निदान, उपचार और रोकथाम के विशेषज्ञ हैं।
विश्व पशु चिकित्सा दिवस के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
प्रथम विश्व पशु चिकित्सा दिवस वर्ष 2000 में मनाया गया था और विश्व पशु चिकित्सा संघ द्वारा शुरू किया गया था।
विश्व पशु चिकित्सा दिवस जानवरों और समाज के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पशु चिकित्सकों के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
डॉक्टर कोचर ने आज अपने हॉस्पिटल पेट मार्ट के अंदर केक काटा और ट्रेनिंग पर आए डॉक्टरों के साथ इसके का लुफ्त भी उठाया डॉक्टर कोचर ने ट्रेनिंग पर आए डॉक्टरों से कहा कि यदि आप पशु की सेवा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले अपने अंदर वह जज्बा वह सेवा भाव लाना पड़ेगा
पूर्व पशु चिकित्सा चंडीगढ़ प्रशासन डायरेक्टर वेटरनरी. Bite. J. C. Kochar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »