2027 के विधानसभा चुनावों में मिसल सतलुज उतारेगी अपने उम्मीदवार : अजयपाल सिंह बराड़

#bnnindianews

बसपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय सिंगारा राम सहूंगड़ा के सुपुत्र कुंवर जगबीर सिंह मिसल सतलुज में शामिल

महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी होगी : अजयपाल सिंह बराड़

चंडीगढ़ 18 अप्रैल, 2026

पंजाब के हितों को केंद्र में रखकर संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध राजनीतिक संगठन मिसल सतलुज पंजाब में एक मजबूत और वैकल्पिक राजनीतिक धारा के रूप में तेजी से उभर रहा है। संगठन का मुख्य उद्देश्य पंजाब के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों की रक्षा करते हुए राज्य को पुनः तरक्की और खुशहाली के मार्ग पर लाना है।

पिछले पाँच वर्षों से पंजाब की जायज़ मांगों के लिए निरंतर संघर्ष कर रही मिसल सतलुज ने हमेशा जन-मुद्दों को प्राथमिकता दी है। संगठन के अनुसार पंजाब आज कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, जैसे कि युवाओं में बढ़ती बेरोज़गारी, कृषि संकट, दरियाई पानी से जुड़े संवेदनशील मुद्दे, औद्योगिक पिछड़ापन तथा सांस्कृतिक पहचान पर मंडरा रहे खतरे। मिसल सतलुज इन मुद्दों को केवल राजनीतिक नारों तक सीमित नहीं रखती, बल्कि व्यावहारिक और दूरदर्शी समाधान के माध्यम से नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
संगठन का मानना है कि पंजाब की प्रगति के लिए ऐसी राजनीतिक सोच की आवश्यकता है जो राज्य के प्राकृतिक और आर्थिक संसाधनों पर पंजाब का पहला अधिकार सुनिश्चित करे तथा केंद्र-राज्य संबंधों में संवैधानिक संतुलन को मजबूत बनाए। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और कृषि क्षेत्रों में नई नीतिगत दृष्टि लाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया, ताकि पंजाब को पुनः विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ाया जा सके।

आज यहाँ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मिसल सतलुज के अध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह बराड़ ने घोषणा की कि मिसल सतलुज वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में सक्रिय रूप से भाग लेगी और पंजाब के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान में विशेष रूप से पंजाब के युवाओं की बड़ी और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 17 फरवरी से मोहाली से शुरू की गई “पूरा पंजाब लहर”, जिसके संयोजक अमरिंदर सिंह तूर हैं, को पंजाब के विभिन्न शहरों में पंजाबियों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं से भरपूर सहयोग और उत्साहजनक समर्थन प्राप्त हुआ है, जिससे संगठन को और मजबूती मिली है।

इस अवसर पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि पंजाब के बहुजन समाज पार्टी के क्रांतिकारी योद्धा एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय सिंगारा राम सहूंगड़ा के बड़े सुपुत्र कुंवर जगबीर सिंह आज मिसल सतलुज में शामिल हो गए हैं। उन्होंने मिसल सतलुज को विश्वास दिलाया कि वे पंजाब की जायज़ मांगों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे तथा संगठन द्वारा जिन-जिन विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे जाएंगे, वहाँ पिछड़े वर्गों की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय योगदान देंगे।

इस अवसर पर संगठन के जनरल सचिव श्री दविंदर सिंह सेखों, उपाध्यक्ष हरदीप सिंह डोड, महिला विंग की अध्यक्ष जस्मीत कौर छीना तथा मिसल सतलुज के प्रमुख युवा नेता एवं “पूरा पंजाब लहर” के संयोजक अमरिंदर सिंह तूर भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »