अक्षय तृतीया: लैब-ग्रोन डायमंड्स निवेश का एक नया और शुभ विकल्प

#bnnindianews

“लैब में बने हीरे होंगे फ़ाइन ज्वैलरी का भविष्य,” दीपक गुप्ता, लैब-ग्रोन डायमंड एक्सपर्ट

चंडीगढ़, 15 अप्रैल, 2026: जैसे-जैसे 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया नज़दीक आ रही है — एक ऐसा दिन जिसे निवेश करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है, और जिसके बारे में माना जाता है कि ऐसा निवेश बढ़ता है और लंबे समय तक बना रहता है। इस शुभ मौके पर कल्टीवेटेड कैरेट्स, सोने की पारंपरिक खरीदारी का एक आधुनिक विकल्प पेश कर रहा है: लैब-ग्रोन डायमंड्स, जो एनएसी, मनीमाजरा स्थित उनके स्टोर पर उपलब्ध हैं।

इस बदलाव पर रोशनी डालते हुए, कल्टीवेटेड कैरेट्स के संस्थापक और लैब-ग्रोन डायमंड्स के विशेषज्ञ, दीपक गुप्ता कहते हैं कि “अक्षय तृतीया हमेशा से ही किसी ऐसी चीज़ की शुरुआत करने का अवसर रही है जो लंबे समय तक बनी रहे — और लैब-ग्रोन हीरा, ठीक इसी बात का प्रतीक है। लैब-ग्रोन डायमंड्स फ़ाइन ज्वैलरी का भविष्य हैं। वे खदानों से निकले हीरों जैसी ही सर्टीफाइड चमक प्रदान करते हैं, और साथ ही आज के जागरूक व जानकार खरीदारों के मूल्यों के अनुरूप भी होते हैं। आज की महिला सिर्फ़ ज्वैलरी नहीं खरीद रही है; वह इसके ज़रिए यह भी बता रही है कि वह कौन है — और लैब-ग्रोन डायमंड्स उसे गुणवत्ता, सुंदरता या नैतिकता से कोई समझौता किए बिना वो ताकत देते हैं।”

इस अवसर का जश्न मनाने के लिए, कल्टीवेटेड कैरेट्स ने अक्षय तृतीया पर एक विशेष ऑफ़र की घोषणा की है: प्रमाणित लैब-ग्रोन डायमंड्स पर प्रति कैरेट 11,000 रुपए तक की छूट, जो सीमित समय के लिए उपलब्ध है। हर पीस विशेष रूप से तैयार किया गया है और ऑर्डर पर बनाया जाता है; इसमें पर्सनलाइज्ड डिज़ाइन के साथ आईजीआई/जीआईए-सर्टीफाइड हीरों का मेल होता है — जो फ़ाइन ज्वैलरी में निवेश करने का एक दुर्लभ अवसर प्रदान करता है, और वह भी असाधारण मूल्य पर।

परंपरागत रूप से सोने की खरीदारी से जुड़ा अक्षय तृतीया का पर्व समृद्धि, प्रचुरता और विकास के वादे का प्रतीक है। हालांकि, ग्राहकों की बदलती पसंद अब इस बात को नए सिरे से तय कर रही है कि एक पॉजिटिव इनवेस्टमेंट किसे माना जाए। अब खरीदार — विशेष रूप से मिलेनियल्स और जेन ज़ी— ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं जो वित्तीय समझदारी के साथ-साथ नैतिक ज़िम्मेदारी का भी ध्यान रखें।

लैब-ग्रोन डायमंड्स इसी मांग को पूरा करते हैं। कैमिकल वैपोर डिपोजिशन (सीवीडी) और हाई प्रेशर हाई टैम्प्रेचर (एचपीएचटी) जैसी एडवांस्ड प्रोसीजर्स का उपयोग करके बनाए गए ये हीरे, असल हीरे ही होते हैं — जो अपनी बनावट, रूप-रंग और ग्रेडिंग के मानकों के मामले में खदानों से निकले हीरों से बिल्कुल मिलते-जुलते हैं। प्रमुख संस्थानों द्वारा प्रमाणित और उन्हीं 4सी — कट, कलर, कलेरिटी और कैरेट — के आधार पर मूल्यांकित किए जाने वाले ये हीरे, लग्जरी से कोई समझौता किए बिना, एक अधिक सस्टेनेबल और सुलभ विकल्प प्रदान करते हैं। अपनी इस पेशकश के साथ, कल्टीवेटेड कैरेट्स अक्षय तृतीया के शाश्वत महत्व और लैब-ग्रोन हीरों की आधुनिक अपील को एक साथ लाता है — जो खरीदारों को ऐसी चीज़ में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करता है, जो न केवल सुंदर और टिकाऊ है, बल्कि नई पीढ़ी की वैल्यूज और पसंद से भी मेल खाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »