चंडीगढ़ में बरसाना प्रकट उत्सव का पावन आगाज

#bnnindianews

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में सात दिन की पुंडरीक गोस्वामी की श्रीमद्भागवत कथा भव्य रूप से शुरू हो गई है। राधा रमण नाम के पंडाल में भक्तों की अपार भीड़ जुटी, जिन्होंने कथा का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस शुभ अवसर पर, कथा में बरसाना प्रकट उत्सव का भी आगाज हुआ, जिसे भक्तों ने बड़े उल्लास से मनाया। इस पावन अवसर पर निमाई पाठशाला के बच्चों का उत्साह भी खास देखने को मिला।

आज चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी जी भी कथा सुनने पहुंचे I पुण्डरीक की माता और उनकी पत्नी मैया रेणुका जी भी कथा सुनने आई I कल पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया और जया किशोरी जी भी आएगी चंडीगढ़ में बरसाना प्रकट उत्सव का पावन और आध्यात्मिक आगाज श्रीमद् भागवत कथा के साथ शुरू हुआ I

तेजसविनी फाउंडेशन के फाउंडर हर्ष शर्मा ने ट्राइसिटी वासियों को शुभकामनाएं दी हैं और सभी को इस पावन कथा का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित किया है। आयोजक आज पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया जी से भी मिले और कथा के लिए निमंत्रण दिया I गौरी शंकर सेवादल गौशाला, चंडीगढ़ से विनोद शर्मा जी आग्रह किया है कि शहरवासी अधिक से अधिक संख्या में आएं और कथा का लाभ लें।

सात दिन का यह आध्यात्मिक कार्यक्रम 18 अप्रैल तक चलेगा और रोज़ शाम 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक होगा। सभी भक्तों के लिए एंट्री फ्री होगी। सातों दिन फ्री लंगर सेवा भी की गई है I कथा का आयोजन गौरी शंकर सेवादल गौशाला, सेक्टर 45 चंडीगढ़, तेजस्विनी फाउंडेशन पंचकूला द्वारा श्रद्धा के साथ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »