दिव्यांगजनों के फैशन शो ने जमाया रंग , दिव्यांगजन किसी भी प्रकार से अन्य लोगों से कम नहीं हैं : पुलकित खत्री*

#bnnindianews

*दिव्यांगजनों के फैशन शो ने जमाया रंग*

*दिव्यांगजन किसी भी प्रकार से अन्य लोगों से कम नहीं हैं : पुलकित खत्री*

*हम एक ऐसे समावेशी समाज का निर्माण करना चाहते हैं, जहां दिव्यांगजनों को समान अवसर मिलें और वे आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें : विनोद चड्ढा*

चण्डीगढ़ : नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (एनएबी) ने टास्कस के सहयोग से मेलोडिज़ ऑफ़ इनक्ल्यूज़न नामक एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन टैगोर थिएटर, चंडीगढ़ में किया। यह कार्यक्रम प्रतिभा, विविधता और समावेशन का उत्सव था, जिसमें दिव्यांगजन और टास्कस टीम के सदस्यों ने एक साथ भाग लिया। कार्यक्रम में संगीत, फैशन और नृत्य की प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से समावेशन और समान अवसर की भावना को दर्शाया गया। कार्यक्रम में दृष्टिबाधित कलाकारों द्वारा भावपूर्ण संगीत प्रस्तुतियां, एक प्रेरणादायक समावेशी फैशन शो तथा टास्कस टीम द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य शामिल रहे, जिन्होंने पूरे वातावरण को उत्साह और एकता से भर दिया। यह साझेदारी हमारे उस साझा संकल्प को दर्शाती है, जिसके तहत हम एक ऐसे समावेशी समाज का निर्माण करना चाहते हैं, जहां दिव्यांगजनों को समान अवसर मिलें और वे आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें, यह कहना था विनोद चड्ढा, अध्यक्ष, एनएबी, चंडीगढ़ एवं पंजाब शाखा का। उन्होंने टास्कस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था दृष्टिबाधित समुदाय के सशक्तिकरण के लिए उनके निरंतर सहयोग की सराहना करती है। मुख्य अतिथि एवं टास्कस के वाइस प्रेसिडेंट पुलकित खत्री ने कहा कि इन अद्भुत प्रस्तुतियों को देखकर मैं अभिभूत हूं। दिव्यांगजन किसी भी प्रकार से अन्य लोगों से कम नहीं हैं, बल्कि वे हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं। टास्कस दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में और अधिक समावेशी रोजगार अवसर सृजित करने के लिए प्रयासरत है।”

IMG 20260410 WA0406

कार्यक्रम का समापन दर्शकों की जोरदार सराहना के साथ हुआ, जो समावेशन और संभावनाओं का एक सशक्त संदेश देकर गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »