डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : पंकज अरोड़ा

#bnnindianews

*अधिकतम आधा घंटा हो NEFT और RTGS में बेनिफशरी जुड़ने का समय*

बाजारों में डिजिटल पेमेंट को लेकर कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। कई बार सामान पसंद आने के बावजूद भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे दुकानदार और ग्राहक दोनों मुश्किलें झेल रहे हैं। इस संदर्भ में ऑल इंडिया जूलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से सोमवार को मुलाकात की है।

फेडरेशन के प्रेजिडेंट पंकज अरोड़ा ने बताया कि भारत में एक व्यापारी किसी भी ग्राहक से दिन में 2 लाख रुपये से ऊपर का कैश नहीं ले सकता। वहीं, UPI से पेमेंट लेता है, तो 24 घंटे में 1 लाख रुपये से ऊपर की ट्रांजेक्शन नहीं हो सकती। इससे ज्यादा रकम के भुगतान के लिए ग्राहक अपने सेविंग अकाउंट से नैशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) और रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) में बेनिफशरी जोड़ता है, तो 24 घंटे का समय लग जाता है। अब व्यापारी चाहते हैं कि यही बेनिफशरी जुड़ने का समय अधिकतम आधा घंटा हो, जिसमें पेमेंट की कोई लिमिट नहीं रहे। इससे तुरंत ग्राहक अपने पसंद के सामान का भुगतान कर सकेगा। व्यापारी और ग्राहक दोनों का काम आसान हो जाएगा।

IMG 20260407 WA0108

पंकज अरोड़ा ने बताया कि मौजूदा व्यवस्था में एक ग्राहक दूसरे शहर में खरीदारी करने जाता है और पेमेंट में अचड़न आती है, तो यह जरूरी नहीं कि वो अगले दिन फिर से बाजार पहुंचे। ये परेशानी जूलर्स, फर्नीचर, टाइल, पत्थर, ब्रैंडिड कपड़े, होम अप्लायंसेज, हाई-एंड फिटनेस उपकरण और बिजली के सामान आदि सेक्टर के व्यापारियों की है। मीटिंग में चिराग पासवान ने भरोसा दिया कि वो ट्रेडर्स की दिक्कतों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान करवाएंगे।

उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से पूरा प्रेजेंटेशन मांगा है। बैठक में दिल्ली से राकेश मलिक, पटना से अशोक वर्मा, लखनऊ से मनीष वर्मा, अजय वर्मा और राजेश सोनी भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »