जिलाधिकारी ने 20 सूत्री एवं 25 सूत्री योजनाओं की समीक्षा की

#BNNINDIANEWS

जिलाधिकारी ने जिला योजना की समीक्षा करते हुये गुणवत्ता और समयबद्धता पर कार्य करने के दिए निर्देश

जनपद में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बीस सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति का गहन विश्लेषण करते हुए अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की वर्तमान रैंकिंग पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को अपने प्रदर्शन में सुधार लाने के निर्देश दिए।

DM meeting chamoli

उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है, अतः सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। साथ ही उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को 25 सूत्री कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें, फील्ड स्तर पर निरीक्षण बढ़ाएं, उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभागों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि कमजोर प्रगति वाले विभागों को सुधार हेतु विशेष रणनीति बनानी होगी।

बैठक में जिला योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि जिला योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाए जो जनहित में दीर्घकालिक लाभ प्रदान करें। उन्होंने कहा कि विभाग अपनी-अपनी प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का चयन कर प्रभावी ढंग से कार्यान्वयन सुनिश्चित करें।

DM meeting chamoli p

जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनय जोशी ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कुल 34 कार्यक्रमों/मदों में विभागों को ‘A’ रैंकिंग प्राप्त हुई है, जबकि 3 कार्यक्रमों में ‘B’ रैंकिंग दर्ज की गई है। वहीं, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत प्रथम प्रसव में लाभार्थियों की संख्या के आधार पर जनपद की रैंकिंग ‘C’ तथा द्वितीय प्रसव के मामलों में ‘D’ श्रेणी में है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने एवं जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, डीएफओ अभिमन्यु, डीएफओ सर्वेश दुबे, अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »