#bnnindianews
चौथी सिकंदरा देवी मैमोरियल कराटे और गदा प्रतियोगिता का आर्य समाज, सैक्टर 7, चंडीगढ़ में करवाई गई जिसमें शौर्य फाइट क्लब, चंडीगढ़ के 27 बच्चों ने हिस्सा लिया और 54 मैडल जीते जिसमें 12 गोल्ड, 20 सिल्वर, 20 ब्रॉन्ज़ मैडल मिले।
आज एक प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन Garden of Annuals सैक्टर 44 B, चंडीगढ़ में किया गया, जिसमें बच्चों के उत्साह और परिश्रम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संगठन के संस्थापक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी आदरणीय श्री अनूप सरीन जी ने सभी प्रतिभागी बच्चों को मैडल देकर सम्मानित किया।
श्री अनूप सरीन जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हर चैंपियन कभी ना कभी एक छोटा बच्चा था, जो सीख रहा था और गिर रहा था। जूडो और कराटे हमें सिखाते हैं — गिरकर फिर उठना। हारना गलत नहीं है, हार मानना गलत है। खुद पर भरोसा रखो, मेहनत करो, और कभी हार मत मानो। आप सब चैंपियन हो — बस खुद पर विश्वास रखो! उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कारों के महत्व के बारे में प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कोच मीनू जी के साथ पंडित सूरज मिश्रा जी और भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संगठन, चंडीगढ़ के समर्पित कार्यकर्ता— विश्व गुप्ता जी, बालम ठाकुर जी, अशोक शर्मा जी, उमेश गौतम जी एवं कौशल शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।