#bnnindianews प्रैस नोट
म्यर मुल्क मेरी पहचान उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम व ग्रुप डांस प्रतियोगिता का रंगारंग प्रोग्राम टैगोर थियेटर सेक्टर 18 में आयोजित किया गया

कुमाऊं सांस्कृतिक रंगमंच रजिस्टर्ड चंडीगढ़ द्वारा उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन टैगोर थियेटर सेक्टर 18 चंडीगढ़ में आयोजित किया गया जिसमें की उत्तराखंड के लोक गायकों एवं नृत्य कलाकारों द्वारा उत्तराखंड के समृद्ध संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की गई कुमाऊं सांस्कृतिक रंगमंच के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे व सांस्कृतिक सचिव हेमंत फुलारा ने बताया कि उत्तराखंडी स्थानीय कलाकार बच्चों ने ग्रुप डांस प्रतियोगिता में– –उत्तराखंडी लोक गायक प्रकाश काहला ने जय हो जय हो मां दूनागिरी गीत सुना कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया व लोक गायिका
आशा नेगी द्वारा तो डानयू का पारा मैरो माया द्वारा गाने की प्रस्तुति दी गई कुमाऊनी हास्य कलाकार गणेश भट्ट द्वारा हास्य वाक्यों द्वारा लोगों को खूब हंसाया गया मंच के संयोजक भुवन चंद्र फुलारा व अध्यक्ष रमेश जोशी व महासचिव अजय सिंह डसीला व प्रधान आनंद बल्लभ नरवाल व कोषाध्यक्ष माधव सिंह रावत व उप प्रधान भुवन चंद्र कांडपाल व वरिष्ठ सचिव केशव तिवारी व सचिव कैलाश फुलारा व गोपाल तिवारी व सभी पदाधिकारी गण व कार्यकरणी मौजूद रही इस प्रोग्राम में विशेष अतिथि के तौर पर चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी व चरणजीत सिंह विली अध्यक्ष श्री गुरुगोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल सैक्टर 35 चंडीगढ़ व प्रशासक सलाहकार परिषद के सदस्य व परमिंदर सिंह सोहाना व संजीव कुमार लखटिया चार्टड अकाउंटेंट व पार्षद गुरबख्श रावत व भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत व कुमाऊं सभा चंडीगढ़ व गढ़वाल सभा व उत्तराखंड युवा मंच के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे

इन सभी अतिथियों को साल भेंट कर व बुके देकर मंच द्वारा सम्मानित किया गया उत्तराखंड की सभी संस्थाएं व उनके पदाधिकारी गण मौजूद रहे ।ग्रुप डांस प्रतियोगिता में मां नंदा देवी डांस ग्रुप ने पहला स्थान प्राप्त किया उनको मंच द्वारा 5100 रूपये की नकद राशि प्रदान की गई ।