#bnnindianews
चंडीगढ़ ट्राइसिटी की गीतांजलि ने समाज सेवा में बढ़ाया कदम, बच्चों को वितरित किए साइकिल व शैक्षणिक सामग्री
चंडीगढ़ ट्राइसिटी की समाजसेवी एवं Diadem Mrs India Elite 2025 की विजेता गीतांजलि ने एक सराहनीय पहल करते हुए सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए आयोजित वितरण अभियान में भाग लिया। यह कार्यक्रम “प्रेरणा समाज सेवी संस्थान” द्वारा आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करना था।
इस अवसर पर गीतांजलि ने विद्यार्थियों को साइकिल, स्कूल बैग और स्टेशनरी किट वितरित की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। गीतांजलि ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की पहल से बच्चों को न केवल सुविधा मिलती है, बल्कि उनके अंदर पढ़ाई के प्रति उत्साह भी बढ़ता है। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकगण, संस्थान के सदस्य और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
“प्रेरणा समाज सेवी संस्थान” के सदस्यों ने बताया कि वे भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों को जारी रखेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
यह आयोजन समाज में सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करने का एक प्रेरणादायक उदाहरण बना।