#bnnindianews रिया ने हासिल किया प्रथम स्थान
चंडीगढ़, 25 मार्च ( ): सैक्टर-27 स्थित मोती राम आर्य सीनियर सैकेंडरी मॉडल स्कूल में आयोजित वार्षिक परिणाम समारोह में नौनिहालों की प्रतिभा का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने माहौल को आनंदमय और जीवंत बना दिया।
कक्षा दूसरी, तीसरी व चौथी के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें कक्षा दूसरी की छात्रा रिया को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्कूल डायरैक्टर रचना महाजन, हैडमिस्टर्स सोनिया भारद्वाज और अध्यापिका दीक्षा द्वारा ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं अन्य मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।