चंडीगढ़ में भारतीय मजदूर संघ का वार्षिक अधिवेशन संपन्न, नई कार्यकारिणी घोषित

#bnnindianews

चंडीगढ़। भारतीय मजदूर संघ, चंडीगढ़ का वार्षिक अधिवेशन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता पवित्तर सिंह (महासचिव, भारतीय मजदूर संघ पंजाब एवं चंडीगढ़) ने की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सरदार बलविंदर सिंह (इंजीनियरिंग विभाग, यू.टी. चंडीगढ़) को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर राजिंदर सिंह, जगमोहन सिंह, दिग्विजय, मनदीप सिंह और अरुण कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।

महासचिव के रूप में सरदार जसवंत सिंह (सी.टी.यू.) को चुना गया, जबकि शिव मूरत (शिक्षा विभाग) को संयुक्त सचिव बनाया गया। सचिव पद पर बबीता रावत, रवींद्र जायसवाल, इकबाल सिंह, तालिब, विनय कुमार और तेजबीर को नियुक्त किया गया।

अमित कुमार (एन.एच.एम.) को प्रेस सचिव, बलविंदर मालिक (पी.जी.आई.) को ऑफिस सचिव तथा इंदर सिंह पूनिया को कैशियर बनाया गया। मलकीत सिंह को सह संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

कार्यकारिणी सदस्यों में रमेश डोगरा, काली राम, बलवीर राम, दविंदर शर्मा, शशांक विज और संजीव कुमार को शामिल किया गया। इसके अलावा अश्वनी मुंजाल (सेवानिवृत्त, पीजीआई) को मुख्य सलाहकार और सरदार भूपिंदर सिंह गिल (सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी) को विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया।

अधिवेशन में यह संकल्प लिया गया कि नई कार्यकारिणी मजदूरों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करती रहेगी। अंत में सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »