गुर अमृत कौर रायपुरी बनीं मिस ग्रैंड पंजाब, राष्ट्रीय मंच पर करेंगी राज्य का प्रतिनिधित्व

#bnnindianews

गुर अमृत कौर रायपुरी बनीं मिस ग्रैंड पंजाब, राष्ट्रीय मंच पर करेंगी राज्य का प्रतिनिधित्व
15 वर्ष की उम्र से खिताब रहीं हैं जीत
मॉडलिंग के साथ साथ ला ऑफिसर बनना है पैशन

चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित भव्य क्राउन सेरेमनी में गुर अमृत कौर रायपुरी को मिस ग्रैंड पंजाब का ताज पहनाया गया। इस खास मौके पर मिस ग्रैंड पंजाब और मिस ग्रैंड चंडीगढ़ की स्टेट डायरेक्टर अक्षिता अरोड़ा की विशेष उपस्थिति रही।
गौरतलब है कि गुर अमृत कौर इसी महीने मिस ग्रैंड इंडिया प्रतियोगिता में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगी। यदि वह इस प्रतियोगिता में विजयी होती हैं, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी प्राप्त करेंगी।
पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब की रहने वाली गुर अमृत कौर ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मेंटर, गाइड और फिलॉसफर अक्षिता अरोड़ा को दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए वह उनकी आभारी हैं।

IMG 20260321 WA0271
गुर अमृत कौर का मानना है कि मॉडलिंग के क्षेत्र में केवल शारीरिक सुंदरता ही नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती और संतुलन भी बेहद जरूरी है। वह एक एनिमल लवर और नेचर लवर हैं तथा समय-समय पर पौधारोपण और पशुओं की देखभाल को महत्वपूर्ण मानती हैं।
उन्होंने बताया कि उन्हें पेंटिंग और डांसिंग का शौक है। इसके अलावा वह किचन में भी काफी क्रिएटिव हैं और कुकिंग उनका पसंदीदा शौक है। पब्लिक स्पीकिंग उनकी विशेषता है, जिसके दम पर उन्होंने यह खिताब हासिल किया।
युवा लड़कियों को संदेश देते हुए गुर अमृत कौर ने कहा कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक विकास व ख़ुद को प्रेजेंट करने पर भी विशेष ध्यान दें।

इस मौके पर अक्षिता अरोड़ा ने बताया कि पंजाब व चंडीगढ़ में टैलेंट की कमी नहीं है, अडिशंस के समय लगभग 150 केंटेस्टेंट्स में से अपने लुक्स,स्किल व कम्यूनिकेश के बल पर विजयी हुई हैं गुर अमृत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »