13वीं बटालियन CRPF की कमांडेंट श्रीमती कमल सिसोदिया को “महिला उद्यमी पुरस्कार” से सम्मानित किया गया

#bnnindianews
13वीं बटालियन CRPF की कमांडेंट श्रीमती कमल सिसोदिया को पंजाब सरकार द्वारा प्रतिष्ठित “महिला उद्यमी पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान Bhagwant Mann, माननीय मुख्यमंत्री, पंजाब द्वारा उन्हें महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
श्रीमती सिसोदिया पिछले 25 वर्षों से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने हजारों महिलाओं का कौशल विकास कर उन्हें निरंतर प्रेरित किया है, जिससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है और वे आत्मनिर्भर बन सकी हैं। उनके नेतृत्व में अनेक कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें फुलकारी कढ़ाई, जूती डिज़ाइनिंग, सिलाई-कढ़ाई (टेलरिंग) तथा विभिन्न हस्तशिल्प जैसे पंजाबी तोरण निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने सरकार की हनी बी कीपिंग मिशन के अंतर्गत CRPF के जवानों एवं आम नागरिकों के लिए मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए, जिससे स्वरोजगार एवं आय के नए अवसर सृजित हुए।
उनका कार्य केवल कौशल विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने एसिड अटैक पीड़ितों, दुष्कर्म पीड़ितों, वृद्धजनों (ओल्ड एज), अनाथ बच्चों एवं दिव्यांगजनों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। साथ ही, वे महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में भी सक्रिय रही हैं।
श्रीमती सिसोदिया के समर्पण एवं निरंतर प्रयासों ने समाज के वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है, उन्हें आत्मविश्वास, सम्मान एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता प्रदान की है।
यह सम्मान उनके सामाजिक सरोकार, समर्पण एवं समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »