चीफ खालसा दीवान चैरिटेबल सोसायटी की लोकल कमेटी और एग्जीक्यूटिव कमेटी चंडीगढ़ की संयुक्त बैठक

#bnnindianews

*चीफ खालसा दीवान चैरिटेबल सोसायटी की लोकल कमेटी और एग्जीक्यूटिव कमेटी चंडीगढ़ की संयुक्त बैठक आयोजित*

चंडीगढ़:–श्री गुरु हरकृष्ण सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 40-सी, चंडीगढ़ में चीफ खालसा दीवान चैरिटेबल सोसायटी की लोकल कमेटी और एग्जीक्यूटिव कमेटी चंडीगढ़ की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। यह बैठक चीफ खालसा दीवान चैरिटेबल सोसायटी के चीफ पैट्रन सरदार अशोक सिंह जी बागड़िया और पैट्रन सरदार दलीप सिंह जी बांगा के मार्गदर्शन में, लोकल कमेटी के प्रधान डॉ. परमजीत सिंह जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
इस बैठक के दौरान स्कूल में शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने तथा पिछले शैक्षणिक वर्ष में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों पर विचार-विमर्श किया गया और उनकी सराहना की गई।
स्कूल के विद्यार्थियों ने हाल ही में आयोजित इंटर-स्कूल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक प्राप्त किए। खेलों के क्षेत्र में तैराकी, वेटलिफ्टिंग, जूडो और शतरंज में विद्यार्थियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। फेंसिंग की टीमों ने भी विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।
गतका प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने सिंगल सोटी और फ्री सोटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। इसके अतिरिक्त राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में बास्केटबॉल, फेंसिंग, गतका, शतरंज और एथलेटिक्स में भी विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए।
69वीं स्कूल नेशनल गेम्स (लुधियाना) में गतका टीम की छात्राओं ने भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार भी प्राप्त हुए।
संगीत के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों ने जोनल और समूह शब्द गायन में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल की एन.एस.एस. विंग के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस परेड में द्वितीय तथा गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम स्थान हासिल किया।
स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इन उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी संस्था के उद्देश्यों को मजबूत बनाने तथा नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »