पंजाब सरकार की इंडस्ट्रियल पॉलिसी को उद्योगपतियों का भरपूर समर्थन।

#bnnindisanews  पंजाब सरकार द्वारा करवाए गए तीन दिवसीय प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन को जबरदस्त सफलता मिली। पंजाब सरकार द्वारा प्लाक्शा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में हजारों करोड़ रुपए के निवेश दस्तावेज हस्ताक्षर हुए। जिससे आने वाले वर्षों में प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की नींव डली। इस सम्मेलन के समापन सत्र को अलग-अलग कंपनियों के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए नाहर ग्रुप आॅफ कंपनीज के चेयरमैन कमल ओसवाल ने कहा कि तीन दिनों के इस निवेशक सम्मेलन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब एक बार फिर उद्योग, निवेश और विकास के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन ने दिखाया है कि देश के प्रमुख औद्योगिक घरानों द्वारा महत्वपूर्ण निवेश घोषणाओं के साथ पंजाब एक आकर्षक निवेश और औद्योगिक गंतव्य के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान घोषित निवेश प्रस्तावों से पंजाब में रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे।

प्रदेश के ओद्यौगिक विकास में आएगी तेजी

अरिसुदाना इंडस्ट्रीज के एमडी गगन खन्ना ने उद्योग के लिए निरंतर और प्रोत्साहनपूर्ण सहयोग के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाब जल्द ही औद्योगिक विकास में तेजी देखेगा और देश का नंबर एक औद्योगिक राज्य बन जाएगा। टाइनर के एमडी पीजे सिंह ने प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन को निवेश के अवसरों को सामने लाने के लिए एक उपयुक्त मंच बताया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पंजाब सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण को देखते हुए कंपनी अगले तीन वर्षों में 1000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिसका लक्ष्य 100 देशों में नंबर एक कंपनी बनना है।

पंजाब सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई

सनातन पॉलीकोट के संयुक्त प्रबंध निदेशक अजय दतानी ने कहा कि तीन दिनों के इस असाधारण कार्यक्रम ने राज्य में उद्योग को और मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार की सुविचारित योजना और प्रतिबद्धता को दशार्या है। उन्होंने कहा कि पंजाब औद्योगिक निवेश के लिए सबसे विश्वसनीय स्थानों में से एक बनकर उभर रहा है, क्योंकि यह न केवल निवेश आकर्षित कर रहा है बल्कि राज्य, राष्ट्र और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए उद्योग को अधिक सक्षम बनाने में भी योगदान दे रहा है।

इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए शिंगोरा टेक्सटाइल्स के अमित जैन ने पंजाब के आर्थिक विकास को तेज करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के उद्योग और व्यापारिक वातावरण में नई ऊर्जा और आशावाद पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि इन्वेस्ट पंजाब बड़े पैमाने पर निवेशकों को आकर्षित कर रहा है और वे पंजाब को विकास की नई मंजिÞल के रूप में देख रहे हैं। इस सम्मेलन ने पंजाब में औद्योगिक विकास के अगले चरण पर मुहर लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »