सांसद मनीष तिवारी सेक्टर 32 सी की टेनामेंट्स कॉलोनी में सांसद निधि कोष से लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्दघाटन

#BNNINDIANEWS

चंडीगढ़:- चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने वार्ड नम्बर 22 के अधीन आते सेक्टर 32 सी की टेनामेंट्स कॉलोनी में रविवार को अपने सांसद निधि कोष से लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों का उद्दघाटन किया।

क्षेत्र निवासियों के अनुसार पिछले दिनों एरिया का एक प्रतिनिधिमंडल ने विक्टर सिद्धू के नेतृत्व में सांसद मनीष तिवारी से मिला था। उन्होंने मनीष तिवारी को बताया कि कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था और लॉ एंड आर्डर की समस्याओं को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं । इस मामले का संज्ञान में लेते हुए मनीष तिवारी ने अपने सांसद निधि फंड से कालोनी में कैमरे लगवा दिए हैं।WhatsApp Image 2026 03 15 at 18.02.05 1

इस अवसर पर विक्टर सिद्धू उर्फ बिट्टू, ब्लॉक प्रधान सरदारनी बलविंदर कौर, सरबजीत कौर , सोनिया, कविता, पूनम, मनी और सरदार हरबंस सिंह ने सांसद मनीष तिवारी का धन्यवाद किया।

विक्टर सिद्धू उर्फ बिट्टू ने कहा कि वार्ड नंबर 22 के अंतर्गत सैक्टर 32 की कॉलोनी में एम पी फंड से सी सी टी वी कैमरे लगाए गए हैं। सभी कॉलोनी वासियों की तरफ से वो मनीष तिवारी और चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एच एस लक्की का आभार व्यक्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »