आजा नंद के दुलारे ……. लाख टके के बिजना….. कलाग्राम में गूंजी हरियाणवी लोकधुनें, रागिनी उत्सव में उमड़े रागिनी गीतों के रसिया

#bnnindianews

चंडीगढ़, 14 मार्च:
संस्कृति मंत्रालय के अधीन संचालित नार्थ जोन कल्चरल सेंटर द्वारा आयोजित हरियाणवी रागिनी उत्सव के अंतर्गत शनिवार को कलाग्राम , मनीमाजरा में लोकसंगीत प्रेमियों की बड़ी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में हरियाणा की तीन प्रसिद्ध रागिनी दलों ने मंच पर अपनी दमदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सोनीपत से आई इंद्रजीत (कुंडलिया) एंड पार्टी ने अपनी पारंपरिक शैली और सशक्त गायकी से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी रागिनी का मुखड़ा —
“धरती हरियाणे की, वीरां की पहचान,
रागिनी बोले सच्चाई, जागे पूरा जहान।”
पर दर्शक देर तक झूमते रहे।

WhatsApp Image 2026 03 14 at 18.32.15

इसके बाद हिसार से पहुंचे सोनू भगाना एंड पार्टी ने जोश और ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुति दी। उनकी रागिनी का मुखड़ा —

आज का बोल्या याद रखिए विक्रम भाई का ….
आजा नंद के दुलारे …….
लाख टके के बिजना…..

“देसी धरती की बात निराली, छोरी-छोरे दिलदार,
रागिनी की तान पे झूमे सारा हरियाणा साकार।”
ने पूरे परिसर को उत्साह से भर दिया।

रोहतक से आई नरेंद्र दांगी एंड पार्टी ने पारंपरिक अंदाज़ में रागिनी प्रस्तुत करते हुए माहौल को लोकधुनों से सराबोर कर दिया। उनकी रागिनी का मुखडे रहे —

“घाघरा लहरावे छोरी, गाम की शान बढ़ावे,
माटी की खुशबू सै हरियाणा पहचान बतावे।”
पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।

कार्यक्रम के निर्देशक फ़ुरकान खान ने कहा,
“रागिनी हरियाणा की लोकसंस्कृति की आत्मा है। हमारा प्रयास है कि इस मंच के माध्यम से पारंपरिक लोककला को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले।”

रागिनी उत्सव में लोकसंगीत प्रेमियों ने देर शाम तक कार्यक्रम का आनंद लिया और हर प्रस्तुति पर तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। राजेश बख्शी के अनुसार उत्सव के रविवार को आगामी सत्र में प्रतिष्ठित रागिनी कलाकार सुरेन्द्र शर्मा भिवानी से,संध्या शर्मा हिसार से व राकेश भरणिया रोहतक से अपनी अपनी टीम के साथ अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »