क्रेडाई की 25वीं वर्षगांठ समारोह में हंस राज हंस की लाइव प्रस्तुति ने बांधा समां

#bnnindianews

चंडीगढ़: रियल एस्टेट क्षेत्र के प्रमुख संगठन क्रेडाई की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रसिद्ध सूफी गायक और पूर्व सांसद हंस राज हंस ने अपनी लाइव प्रस्तुति से समां बांध दिया।

कार्यक्रम के दौरान हंस राज हंस ने मंच से कहा कि आज वे मोहाली और चंडीगढ़ के रियल एस्टेट सेक्टर के उन महानुभावों के लिए गा रहे हैं, जिनकी मेहनत और दूरदर्शिता की वजह से चंडीगढ़ और मोहाली में हर कोई अपना आशियाना बनाने का सपना देखता है।

उन्होंने कहा कि शहरों के विकास में बिल्डर्स और रियल एस्टेट सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी मेहनत से ही आज ये शहर आधुनिक सुविधाओं और बेहतर जीवनशैली के लिए पहचाने जाते हैं।

इस अवसर पर आयोजित अवार्ड सेरेमनी में रियल एस्टेट क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई डेवलपर्स और परियोजनाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रियल एस्टेट जगत से जुड़े बड़ी संख्या में बिल्डर्स, उद्योगपति और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हंस राज हंस की सूफियाना आवाज़ पर उपस्थित लोगों ने खूब तालियां बजाईं और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »