समय से पहले बढ़ती गर्मी पर क्लाइमेट थिंक टैंक काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) के विशेषज्ञ की टिप्पणी

#bnnindianews

*डॉ. विश्वास चितले, फेलो, काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू)* ने कहा, “इस साल समय से पहले तापमान में बढ़ोतरी एक स्पष्ट चेतावनी का संकेत है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश भर में तापमान सामान्य से अधिक रहने और सामान्य से अधिक लू (हीटवेव) वाले दिनों का पूर्वानुमान जताया है। मार्च की शुरुआत में ही कई स्थानों पर सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है, जिसमें दिल्ली भी शामिल है, जहां तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक है। काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर में हमारे विश्लेषण से पता चलता है कि यह केवल कुछ गर्म दिनों की बात नहीं है, बल्कि भारत के लगभग 57 प्रतिशत जिले उच्च से अत्यधिक उच्च गर्मी के जोखिम की श्रेणी में आते हैं, जहां देश की लगभग 76 प्रतिशत आबादी रहती है। इसका अर्थ है कि अधिकांश भारतीय पहले से ही भीषण गर्मी के प्रति बहुत अधिक सुभेद्य क्षेत्रों (vulnerable) में रहते हैं। जैसे-जैसे समय से पहले तापमान बढ़ेगा और लंबे समय तक उच्च तापमान बना रहेगा, चाहे स्वास्थ्य हो या आजीविका, या फिर स्थानीय अर्थव्यवस्था, सभी के लिए जोखिम और गहराता जाएगा। यह आगामी महीनों में तापमान के चरम बिंदु पर पहुंचने से पहले प्रारंभिक तैयारियां करने की तत्काल जरूरत को रेखांकित करता है। इसमें समय पर हीट एक्शन प्लान बनाने, स्पष्ट रूप से सार्वजनिक सुझाव जारी करने और सबसे कमजोर तबकों के लिए लक्षित सुरक्षा उपायों को लागू करने जैसे कदम शामिल हैं।”

Sharing CEEW’s expert quote on the scorching heat. Hope you find it suitable to include in your heat-related coverage.

*Dr Vishwas Chitle, Fellow, Council on Energy, Environment and Water (CEEW)*, “The early rise in temperatures this year is a clear warning sign. The India Meteorological Department has forecast above-normal temperatures and a higher-than-usual number of heatwave days across the country. At the beginning of March, many places are recording higher-than-normal temperatures, including Delhi, which is 7 degrees above normal. Our analysis at the Council on Energy, Environment and Water shows that this is not just about a few hot days. About 57 per cent of Indian districts, home to nearly 76 per cent of the country’s population, fall in the high to very high heat risk category. This means that a majority of Indians are already living in areas highly vulnerable to extreme heat. As temperatures rise earlier and remain elevated for longer, the risks to health, livelihoods and local economies will only intensify. This underscores the urgent need for early preparedness, including timely heat action plans, clear public advisories, and targeted protection for the most vulnerable communities, before temperatures peak further in the coming months.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »