मात-पिता गौधाम ट्रस्ट की जनरल हाउस मीटिंग में नई कार्यकारिणी का गठन, 10 अप्रैल को मनाया जाएगा 15वां मात-पिता पूजन दिवस

#bnnindianews

मोहाली। मात-पिता गौधाम ट्रस्ट की जनरल हाउस मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें संस्थापक ट्रस्टी श्री गौचर दास ज्ञान की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया। बैठक में ट्रस्ट के ट्रस्टी सुरनेश सिंगला, मामन राम गर्ग, जय गोपाल बंसल, अमरजीत बंसल और दीपक मित्तल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान श्री कश्मीरी लाल गुप्ता (ट्रस्टी) को चेयरमैन, सुभाष सिंगला को प्रधान, सुशील बिंदल को वरिष्ठ प्रधान, कपिल वर्मा को उप-प्रधान, सुरेश बंसल को सेक्रेटरी, कुलदीप ठाकुर को जनरल सेक्रेटरी, पंकज जैसवाल को उप-खजांची, सूरत वालिया को प्रेस सेक्रेटरी, जीवन बाबू को भंडारा चेयरमैन तथा के. जी. खन्ना को कार्यकारी सदस्य बनाया गया। सभी ट्रस्टियों ने नई कार्यकारिणी का समर्थन करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

नवनियुक्त चेयरमैन कश्मीरी लाल गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10 अप्रैल 2026 को 15वां विशाल मात-पिता पूजन दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। यह समारोह विश्व के प्रथम मात-पिता मंदिर में बनूड़-अंबाला रोड स्थित गांव खलौर, जिला मोहाली में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही दुनिया का पहला मात-पिता मंदिर समाज को समर्पित किया जाएगा।

संस्थापक गौचर दास ज्ञान ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि 10 अप्रैल 2026 को अधिक से अधिक लोग मात-पिता गौधाम पहुंचकर अपने माता-पिता का पूजन करें। श्रद्धालुओं के लिए पूजा की थाली और अन्य सामग्री स्थल पर ही उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जबकि दोपहर से भंडारा अटूट रूप से चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह दुनिया का पहला ऐसा मंदिर होगा, जहां अपने माता-पिता में ही भगवान के दर्शन और सेवा का भाव प्रकट होगा।

मात-पिता गौधाम महातीर्थ
बनूड़–अंबाला रोड, गाँव खल्लौर, जिला मोहाली (पंजाब)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »