मिस्टर चंडीगढ़ बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन

#BNNINDIANEWS
चंडीगढ़ बॉडीबिल्डिंग एंड फिजीक स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 14वीं मिस्टर चंडीगढ़ बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन रविवार को चंडीगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस आयोजन का नेतृत्व चेयरमैन कलविंदर सिंह, अध्यक्ष सूरज भान, महासचिव नकुल कौशल और कोषाध्यक्ष विक्रम ने किया। उपाध्यक्ष उपकार सिंह और प्रदीप सिंह, संयुक्त सचिव राहुल तथा आयोजन सचिव संजय तोमर ने प्रतियोगिता के संचालन में अहम भूमिका निभाई। वहीं कार्यकारी सदस्य रणदीप सिंह, विकास कुमार, दीप मलिक और राम ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

इस अवसर पर एशिया और विश्व चैंपियन बलदेव कुमार ने भी शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में मिल्कफेड पंजाब के चेयरमैन नरेंद्र सिंह शेरगिल, एसपी मोहाली मोहित अग्रवाल, मिल्कफेड पंजाब के प्रबंध निदेशक राहुल गुप्ता (आईएएस), निदेशक रणजीत सिंह चहल, पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों और आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त अकसदीप (आईआरएस) उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के परिणामों में 55 किलोग्राम से कम वर्ग में अभिमन्यु ने पहला स्थान, रोहित ने दूसरा और प्रिंस सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 55 से 60 किलोग्राम वर्ग में हितेश प्रथम, अभिषेक द्वितीय और जोबनप्रीत सिंह तृतीय रहे। 60 से 65 किलोग्राम वर्ग में निपुन मंडल पहले, अली दूसरे और अमन मल्ल तीसरे स्थान पर रहे।

65 से 70 किलोग्राम वर्ग में सचिन स्याल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि संजीव कुमार दूसरे और साहिल कल्याण तीसरे स्थान पर रहे। 70 से 75 किलोग्राम वर्ग में अर्शिंदर पहले, सतनाम दूसरे और हृतिक जटव तीसरे स्थान पर रहे।

75 से 80 किलोग्राम (ए) वर्ग में पवन कुमार ने पहला स्थान, रबी ने दूसरा और दीपक खरब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 80 से 85 किलोग्राम वर्ग में राकेश पहले, जतींदर सिंह दूसरे और इंदरवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

85 किलोग्राम से अधिक ओपन वर्ग में राहुल पहले, शुभम दूसरे और अंकित बेनीवाल तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं मेन्स एथलेटिक फिजीक वर्ग में अर्शिंदर ने पहला स्थान, शुभम ने दूसरा और राकेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »