#bnnindianews
चंडीगढ़ के 22 गांवों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा चंडीगढ़ के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने लाल डोरा, बिजली-पानी के बिलों से संबंधित मुद्दे, जमीनों के कलेक्टिव रेट तथा मकानों के नक्शे पास कराने में आ रही दिक्कतों जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया।
मनदीप सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ के गांवों के निवासी लंबे समय से इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि चंडीगढ़ प्रशासन इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही इनका समाधान करेगा, जिससे गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मकानों के नक्शे पास कराने की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाना चाहिए ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर दिदार सिंह, जुझार सिंह तथा म्युनिसिपल कॉरपोरेटर कुलजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल में वाइस प्रेसिडेंट रुपिंदर राणा, बलबीर सिंह, सरबजीत सिंह, दलवीर सिंह और बलविंदर सिंह, जनरल सेक्रेटरी अवतार सिंह ढिल्लों और कुलविंदर सिंह, सेक्रेटरी कुलदीप सिंह संधू (भूरा), हरजीत सिंह, जसविंदर सिंह काला और कृष्ण शर्मा, कार्यालय सचिव रुपेश कुमार तथा मीडिया कन्वीनर संदीप सिंह भी मौजूद रहे।
राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि चंडीगढ़ के 22 गांवों से संबंधित इन सभी मुद्दों को संबंधित विभागों और चंडीगढ़ प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा तथा इनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा, ताकि गांवों के लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।