#bnnindianews
एशियाई एथलेटिक्स के प्रतिनिधि संतुष्ट
चंडीगढ़, 2 मार्च – जून 2027 में होने वाली एशियाई रिले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी और मजबूत हो गई है l
एशियाई एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिवशुग्गुरमन और एशियाई एथलेटिक एसोसिएशन के टेक्निकल डायरेक्टर सी के वालसन ने चंडीगढ़ का दौरा किया इस दौरान उन्होंने सेक्टर 7 के सिंथेटिक ट्रैक और यहां के होटल, एयरपोर्ट और आसपास के अन्य स्थलों का दौरा किया इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव जसविंदर सिंह सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रमेश हांडा और इंडियन एथलीट महासंघ के वरिष्ठ सदस्य रविंद्र चौधरी के साथ चंडीगढ़ के डीजीपी सागर प्रीत हुडा,खेल सचिव प्रेरणा पुरी, चीफ इंजीनियर सीबीओझा व खेल निदेशक सौरभ जोशी से मुलाकात की और एशियाई रिले चैंपियनशिप को जरूरी उपकरणों और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की l
प्रतिनिधि मंडल को चीफ इंजीनियर खेल सचिव और खेल निदेशक की ओर से अस्वस्थ किया गया कि उनकी जो भी ज़रूरतें होगी उन्हें समय रहते पूरा कर दिया जाएगा चाहे वह सेक्टर 7 एथलेटिक ट्रैक में फ्लड लाइट्स हम स्टिंग प्लानिंग हो या फिर विप लॉज और टॉयलेट ब्लॉक इन सभी का निर्माण समय रहते कर दिया जाएगा l
दोपहर को प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया गया जिसमें पत्रकारों को संबोधित करते हुए सी के वालसन और शुग्गुरमन ने चंडीगढ़ को एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए बेहतर स्थल बताया l
उन्होंने कहा कि अगर सामने रहते सभी जरूरी उपकरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो जाती हैं तो चंडीगढ़ मेजबानी कर सकता है l
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रदूषण रहित शहर है और यहां का वातावरण एशियाई या फिर इंटरनेशनल इवेंट के लिए अनुकूल है l
उन्होंने बताया कि सऊदी अरब भी एशियाई रिले चैंपियनशिप की दावेदारी कर रहा है l
मई 2026 में हांगकांग में होने वाली एशियाई एथलेटिक एसोसिएशन की बैठक में एशियाई रिले चैंपियनशिप की मेजबानी को अंतिम रूप दिया जाना है जहां चंडीगढ़ प्रशासन और चंडीगढ़ एथलेटिक एसोसिएशन के प्रतिनिधिचंडीगढ़ को मेजबानी का दावा पेश करेंगे l
वॉल्सन ने बताया कि इस एशियाई रिले चैंपियनशिप में 25 देश के ढाई सौ खिलाड़ियों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय ऑफिशियल भी हिस्सा लेंगे l एशिया दिल्ली चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर ही वर्ल्ड रिले चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाइंग करने का मौका टीमों के पास रहेगा इस चैंपियनशिप में चीन जापान कोरिया कतर सऊदी अरब और भारत सहित एशिया की बेस्ट टीमे हिस्सा लेंगी l
अगर यह चैंपियनशिप चंडीगढ़ को मिल जाती है तो चंडीगढ़ में 24 वर्षों बाद किसी इंटरनेशनल इवेंट का आयोजन होगा इससे पहले 2001 में रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन यहां हुआ था जिसमें सा देश की टीमों ने हिस्सा लिया था l