#bnnindianews. चंडीगढ़:–चंडीगढ़ के 54वें रोज फेस्टिवल 2026 के दौरान, आरडब्ल्यूए द्वारा (maintained) किए जाने वाले नेबरहुड पार्क वर्ग में इको ग्रीन एनवायरनमेंट सोसाइटी, सेक्टर 18-D ने लगातार चौथे वर्ष सेक्टर 18 डी के पार्कों के लिए पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है। जो बेहतर बागवानी और रख-रखाव के लिए दिए गए है।इको ग्रीन एनवायरनमेंट सोसाइटी, सेक्टर 18-डी के प्रेसिडेंट हरमेल सिंह सरा को नेबरहुड पार्क की देखभाल के लिए नगर निगम, चंडीगढ़ द्वारा प्रथम और द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पार्कों के रखरखाव के लिए लगातार चौथे वर्ष सम्मानित होने से गदगद प्रेसिडेंट हरमेल सिंह सरा और अन्य रेसिडेंट्स ने बताया कि यह सम्मान पाकर उन्हें बहुत प्रसन्नता हो रही है। यह उनके एरिया के रेसिडेंट्स के आपसी सहयोग, मालियों की मेहनत के चलते ही सम्भव हो पाया है। इससे भी ज्यादा खुशी की बात यह है कि उनके प्रयासों को देखकर बाकी एरिया में भी जागरूकता आई है और अब सभी मिलकर पर्यावरण और अपने आसपास के स्थानों की देखभाल करने के लिए अग्रसर हो रहे हैं। हरमेल सिंह के अनुसार नगर निगम के पूर्व मेयर और एरिया पार्षद अनूप गुप्ता और पूर्व मंडल अध्यक्ष व समाजसेवी सुमिता कोहली जी के सहयोग से ही इन पार्कों की देखभाल हो पा रही हैं और जिसके चलते ही उनके पार्क नगर निगम ने लगातार चौथी बार पहला व दूसरा स्थान हासिल हुआ है। उन्होंने इस पार्क में सीजनल फूलों के पौधे लगाए हैं और चार माली रखे हुए हैं, जिनका खर्च वह सोसाइटी उठाती हैं। इस पार्क में आसपास के सभी निवासी आते हैं और उसकी सुंदरता की सराहना करते हैं।
पूर्व मंडल अध्यक्ष व समाजसेवी सुमिता कोहली ने कहा कि नगर निगम से सम्मानित होना, इको ग्रीन एनवायरनमेंट सोसाइटी और क्षेत्र के निवासियों के लिए गर्व की बात है। जिनके आपसी सहयोग से इस प्रयास से यह सब सम्भव हुआ है।
