5.65 लाख रुपये में ऑल-न्यू ग्रेवाइट लॉन्च: निसान

#bnnindianews

5.65 लाख रुपये में ऑल-न्यू ग्रेवाइट लॉन्च: निसान की ‘बोल्ड इंडिया रीसर्जेंस’ की शुरुआत, एम.के. भाटिया रहे मुख्य अतिथि

चंडीगढ़ २५ फरवरी 2026: Nissan Motor India Private Limited ने 5.65 लाख रुपये की आकर्षक शुरुआती कीमत पर ऑल-न्यू ग्रेवाइट लॉन्च कर भारत में अपने “बोल्ड इंडिया रीसर्जेंस” अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर जाने-माने एंटरप्रेन्योर एम.के. भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 7-सीटर एमपीवी सेगमेंट में पेश की गई ग्रेवाइट को “मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया” विजन के तहत तैयार किया गया है।

कंपनी के डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट एवं प्रेसिडेंट थियरी सबाग ने कहा कि भारत निसान की वैश्विक रणनीति के केंद्र में है और ग्रेवाइट कंपनी के सतत विकास के नए चरण की शुरुआत है। वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने बताया कि यह मॉडल भारतीय परिवारों की बदलती जरूरतों और महत्वाकांक्षाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

ग्रेवाइट में 2 से 7 सीटिंग कॉन्फिगरेशन, 625 लीटर तक का बूट स्पेस और प्रीमियम मॉड्यूलर इंटीरियर दिया गया है। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट सहित 30 से अधिक स्टैंडर्ड फीचर्स शामिल हैं। टेक्नोलॉजी के तौर पर वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले, डिजिटल क्लस्टर और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

1.0 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस यह कार 19.6 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है। चेन्नई में इसकी लोकल मैन्युफैक्चरिंग निसान की भारत के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बुकिंग आज से शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »