श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से तीनों तापों से मिलती है मुक्ति : कथा व्यास श्री हरि जी महाराज

#bnnindianews

मुनि मंदिर में 57वें वार्षिक मूर्ति स्थापना समारोह

चंडीगढ़, 23 फरवरी 2026 : सेक्टर-23 डी स्थित श्री महावीर मंदिर मुनि सभा (साधु आश्रम) में पूज्यपाद ब्रह्मलीन श्री सतगुरुदेव श्रीश्री 108 श्री मुनि गौरवानंद गिरि जी महाराज की प्रेरणा से परंपरानुसार 57वें वार्षिक मूर्ति स्थापना समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही।

कथा व्यास श्री हरि जी महाराज ने भगवान के गुणों और स्वरूप का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि भगवान सत्य स्वरूप हैं। प्रत्येक प्राणी आदिदैविक, आधिभौतिक और आध्यात्मिक—इन तीन तापों से पीड़ित रहता है, और इन तीनों तापों की शांति श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से ही संभव है। उन्होंने कहा कि जो मनुष्य श्रीमद्भागवत कथा सुनने की सच्ची इच्छा अपने हृदय भवन में रखते हैं, ईश्वर उसी क्षण उनके हृदय में विराजमान हो जाते हैं।

कथा व्यास ने कथा के बीच बीच में भगवान के सुंदर भजन गाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

कथा के उपरांत श्रीमद्भागवत कथा की विधिवत आरती की गई। इस अवसर पर प्रधान दिलीप चंद गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव पंडित दीप भारद्वाज, उप प्रधान ओपी पाहवा, महासचिव अशोक ठाकुर, कार्यालय सचिव नंदलाल शर्मा, संयुक्त सचिव जगदीश सरीन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता तथा ऑडिटर नरेश महाजन और श्रद्धालु उपस्थित थे। आयोजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »