चंडीगढ़ की राजनीति में बड़ा फेरबदल: आप पार्षद प्रेमलता कांग्रेस में शामिल

#bnnindianews

चंडीगढ़ की नगर राजनीति में सोमवार को अहम सियासी बदलाव देखने को मिला। आम आदमी पार्टी से मेयर पद का चुनाव लड़ चुकी पार्षद प्रेमलता ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

यह जॉइनिंग कार्यक्रम शहर कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर प्रेमलता के साथ कई अन्य कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी कांग्रेस का दामन थामा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस घटनाक्रम से नगर निगम की सियासत और आने वाले चुनावी समीकरणों पर असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »