पेट फ्रेंडली एम्ब्रे कैफे की खास पहचान इसकी स्पेशल कॉफी वैरायटी

#bnnindianews

पेट फ्रेंडली एम्ब्रे कैफे की खास पहचान इसकी स्पेशल कॉफी वैरायटी

चण्डीगढ़ : एम्ब्रे’ कैफे, सेक्टर-36 डी में खोला गया है। कैफे के संचालक शुभम ने बताया कि उन्होने शहर के लोगों को एक अलग और प्रीमियम कैफे अनुभव देने का उद्देश्य से यह कैफे शुरू किया है। उन्होंने आगे बताया कि यह कैफे विशेष रूप से पेट-फ्रेंडली है, जहां ग्राहक अपने पालतू जानवरों के साथ आरामदायक माहौल में समय बिता सकते हैं। एम्ब्रे कैफे की खास पहचान इसकी स्पेशल कॉफी वैरायटी है, जिसमें बिना दूध की कैप्पुचिनो, कॉर्टाडो, पिकोलो सहित कई बेहतरीन कॉफी विकल्प उपलब्ध हैं।
कैफे में परोसा जाने वाला भोजन पूरी तरह फ्रेश तैयार किया जाता है और यहां किसी भी प्रकार के फ्रोजन आइटम का उपयोग नहीं किया जाता। खास बात यह है कि शावरमा और अन्य मील्स के लिए ताजा पीज़ा ब्रेड कैफे में ही तैयार की जाती है। इसके अलावा, ग्राहकों के लिए ताजा तिरामिसू भी इन-हाउस ऑर्डर पर बनाया जाता है, जो स्वाद प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण है। कैफे का उद्देश्य ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता, ताजगी और अनोखे स्वाद का अनुभव देना है, ताकि लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ यादगार समय बिता सकें। एम्ब्रे’ कैफे के शुरू होने से क्षेत्र के फूड लवर्स को एक नया और बेहतरीन विकल्प मिलेगा।

[ 8283924811]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »