#bnnindianews
चंडीगढ़, 22 फरवरी 2026: कुमाऊँ सभा (रजि.), चंडीगढ़ द्वारा आगामी 1 मार्च 2026 को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह रंगारंग कार्यक्रम सेक्टर-42 स्थित बेअंत सिंह मेमोरियल के ओपन एयर थिएटर एरिया में आयोजित होगा।
सभा के पदाधिकारियों के अनुसार, इस उत्सव में रंगों, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पारंपरिक कुमाऊँनी लोकसंस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों ने सभी सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों को सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि यह आयोजन आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा।
सभा ने कहा, “आपकी उपस्थिति ही हमारी खुशी है,” और सभी से इस भव्य उत्सव में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।