चण्डीगढ़वासियों की समस्याओं को हल करवाना हमारा संकल्प : संजय टंडन

#bnnindianews चंडीगढ़ और निवासियों की समस्याओं के समाधान को लेकर टंडन ने की मुख्यसचिव से भेंट

चंडीगढ़ :

चंडीगढ़ शहर और स्थानीय लोगों की विभिन्न समस्याओं के निपटान के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच . राजेश प्रसाद के साथ भेंटवार्ता की और शहर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत रूप से सकारात्मक चर्चा की और समस्याओं के समाधान पर भी रोडमैप प्रस्तुत किया |
बैठक की जानकारी प्रदान करते हुए संजय टंडन ने बताया कि इस बैठक में ई.डब्ल्यू.एस आवासों के लाभार्थियों को मालिकाना हक प्रदान करने, औद्योगिक संपत्तियों से जुड़े मुद्दों, कमर्शियल लीज होल्ड को फ्रीहोल्ड में परिवर्तित करने, शिक्षकों से संबंधित डी.ए, पदोन्नति, सेवानिवृत्ति आयु, पेंशन तथा विद्यालयों के खेल मैदानों के बेहतर उपयोग जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। | गौरतलब है कि टंडन इस से पूर्व इन सभी समस्याओं को गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष भी उठा चुके हैं | संजय टंडन की उपरोक्त सभी समस्याओं को सुनने और उनके निपटान हेतु चर्चा के उपरान्त मुख्य सचिव ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और विश्वास दिलाया कि जल्द ही वे प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ बैठक और विचार विमर्श करके उपरोक्त सभी समस्याओं के लिए प्रशासन शीघ्र ही सकारात्मक और ठोस कदम उठाएगा |
मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद के आश्वासन पर संजय टंडन ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सदैव ये प्रयास रहता है कि चंडीगढ़ और चण्डीगढ़वासियों की सभी समस्याओं के समाधान हेतु वे हर मंच पर चर्चा करने को तैयार हैं | समस्याओं के निपटान के लिए वे केंद्र और प्रशासन के अधिकारीयों के साथ समय समय पर उनके समक्ष रख कर उनको हल करवाने का प्रयास पहले भी करते आये हैं और भविष्य में भी वे जनता की सेवा में कोई कोर कसर नहीं रखेंगे | भारतीय जनता पार्टी ने चहुमुखी विकास के लिए संकल्प लिया हुआ है और बिना किसी भेदभाव के देश की जनता के हित में होने वाले कार्यों को प्राथमकिता देकर हल करती है | सेवा ही हम सभी का संकल्प है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »