#bnnindianews
जय माता किन्नर मंदिर सेक्टर 26 में हवन यज्ञ और शिव शक्ति शतचण्डी महायज्ञ के साथ शुरू हुआ महाशिवरात्रि महोत्सव
14 से 17 फरवरी 2026 तक किन्नर डेरा सेक्टर 26 में मनाया जा रहा महाशिवरात्रि पर्व
चंडीगढ़:-महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य पर जय माता किन्नर मंदिर, सेक्टर 26 में आज 14 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व की गणेश स्तुति और शिव महिमा व संकल्प के साथ हुई। 21 पंडितों के साथ शतचण्डी महायज्ञ भी शुरू हुआ, जो 17 फरवरी तक जारी रहेगा। शाम को भव्य शिव बारात निकाली गई, जो मंदिर से शुरू होकर पूरे एरिया का चक्कर लगा कर मंदिर में सम्पन्न हुई। बारात का जगह जगह भव्य स्वागत भी किया गया। यह जानकारी जय माता किन्नर मंदिर, बापूधाम कॉलोनी, सेक्टर-26, की पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर माँ कमलीनन्द गिरी जी महाराज श्री श्री किन्नर अखाड़ा चंडीगढ़ ने दी। 
14 फरवरी से 17 फरवरी तक जय माता किन्नर मंदिर, सेक्टर 26 में धूमधाम और श्रद्धाभाव से मनाए जा रहे महाशिवरात्रि महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए महामण्डलेश्वर माँ कमलीनन्द गिरी जी महाराज श्री श्री किन्नर अखाड़ा ने बताया कि महोत्सव की कड़ी में कल 15 फरवरी 2026 को प्रातः 09:00 बजे-शतचण्डी पूजन, सायं 09:00 से प्रातः 05:00 बजे- शिव शक्ति रुद्राभिषेक – रात्रि पूजन होगा।16 फरवरी 2026 को प्रातः 05:00 बजे-शिव-पार्वती विवाह और प्रातः 09:00 बजे शतचण्डी पूजन होगा। दिव्य आयोजन के अंतिम दिन 17 फरवरी 2026 को शतचण्डी पाठ पूर्णाहुति – सायं 05:00 बजे माता का अभिषेक, विशेष आरती एवं प्रसाद वितरण (सायं 05:00 से 07:15 बजे) किया जाएगा।