#bnnindianews
इंडिया ट्रैवल मार्ट
चंडीगढ़ः भारत की प्रमुख यात्रा और पर्यटन प्रदर्शनी, इंडिया ट्रैवल मार्ट (आईटीएम), 14 से 16 फरवरी 2026 तक हिमाचल भवन, सेक्टर 28, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। यह बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम 14 और 15 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक तथा 16 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहेगा। प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क है। आगंतुक रोज़ाना होने वाली लकी ड्रा में भाग लेकर आकर्षक यात्रा पुरस्कार भी जीत सकते हैं।
चंडीगढ़ की प्रमुख यात्रा और पर्यटन प्रदर्शनी के रूप में पहचानी जाने वाली आईटीएम चंडीगढ़ 2026 यात्रियों को नए पर्यटन स्थलों, विशेष ऑफ़रों और उनकी आवश्यकता के अनुसार तैयार किए गए हॉलिडे पैकेज देखने का शानदार अवसर देगी। इस प्रदर्शनी में विभिन्न राज्य पर्यटन बोर्ड, होटल समूह, डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कंपनियां, ट्रैवल एजेंट और टूर ऑपरेटर एक ही स्थान पर मौजूद रहेंगे।
तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन छुट्टियों, हनीमून, एकल यात्रा और पारिवारिक अवकाश की योजना बनाने के लिए एक बेहतरीन मंच साबित होगा। पंजाब और आसपास के शहरों से पर्यटन क्षेत्र के कई विशेषज्ञ इसमें भाग लेने की उम्मीद है, जिससे यह कार्यक्रम नेटवर्किंग और पर्यटन व्यवसाय को बढ़ाने के लिए एक आदर्श प्लेटफॉर्म बनेगा।
होटल पार्टनरः वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका, ज़ीरकपुर, आईटीएम चंडीगढ़ 2026 का आधिकारिक हॉस्पिटेलिटी पार्टनर है।
आगामी आयोजन के बारे में अपनी खुशी व्यक्त करते हुए आईसीएम ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अजय गुप्ता ने कहा कि ट्रैवल इंडस्ट्री में वर्षों के अनुभव के साथ हमने इंडिया ट्रैवल मार्ट की शुरुआत एक साझा मंच के रूप में की, जहाँ लोग आपस में बातचीत कर सकें, एक-दूसरे को समझ सकें और व्यापार के अवसर बढ़ा सकें। हमारा उद्देश्य हमेशा से ट्रैवल और टूरिज्म इंडस्ट्री को सीधे ग्राहकों से जोड़ना रहा है, ताकि उन्हें बेहतरीन और आसान यात्रा ऑफर मिल सकें।
शुरुआत से ही आईटीएम ने ट्रैवल प्रेमियों और व्यवसायों को नई दिल्ली व एनसीआर, अहमदाबाद, जयपुर, अमृतसर, लखनऊ, गोवा, भोपाल और वाराणसी सहित कई प्रमुख शहरों में सफलतापूर्वक जोड़ा है। यह प्रदर्शनी इनबाउंड, आउटबाउंड और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देती है और हर तरह की यात्रा पसंद को ध्यान में रखती है।