आइजैक लक्स ने मोहाली में लॉन्च की अल्थेरेपी प्राइम, नॉन-सर्जिकल लग्जरी रिजुवेनेशन को मिला नया आयाम

#bnnindianews

मोहाली: भारत के अग्रणी लग्जरी एस्थेटिक डेस्टिनेशन्स में शुमार आइजैक लक्स ने नॉन-सर्जिकल स्किन लिफ्टिंग और टाइटनिंग की अगली पीढ़ी की तकनीक अल्थेरेपी प्राइम को लॉन्च किया है। सेलिब्रिटी एस्थेटिक फिजिशियन और अवॉर्ड-विजेता संस्थापक डॉ. गीतिका मित्तल गुप्ता के नेतृत्व मेंआइजैक लक्स एक बार फिर क्लिनिकल एक्सीलेंस के नए मानक स्थापित कर रहा है। यह क्लिनिक क्षेत्र में सबसे पहले इस एफडीए-क्लियर अत्याधुनिक तकनीक को पेश करने वालों में शामिल है।

तेजी से बढ़ती नीडल-फ्री और हाई-परफॉर्मेंस रिजुवेनेशन ट्रीटमेंट्स की मांग के बीच, अल्थेरेपी प्राइम उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आई है जो बिना सर्जरी और बिना किसी डाउनटाइम के उभरी हुई भौहें, शार्प जॉलाइन और टाइट नेक चाहते हैं। यह उन्नत सिस्टम पारंपरिक अल्थेरेपी की सफल विरासत को आगे बढ़ाता है, जिसके लिए आइजैक लक्स को पहले ही भारत का नंबर 1 अल्थेरेपी क्लिनिक घोषित किया जा चुका है।

अल्थेरेपी प्राइममें एडवांस रियल-टाइम इमेजिंग तकनीक दी गई है, जिससे डॉक्टर त्वचा की गहराई तक स्पष्ट रूप से देख सकते हैं और कोलेजन स्टिमुलेशन के लिए ऊर्जा को बिल्कुल सही जगह पर पहुंचा सकते हैं। यह तकनीक न केवल ट्रीटमेंट को तेज़ बनाती है, बल्कि मरीजों के लिए अधिक आरामदायक अनुभव भी सुनिश्चित करती है। यह प्रक्रिया एसएमएएस लेयर को टारगेट करती है—वही लेयर जिस पर सर्जिकल फेसलिफ्ट आधारित होती है—जिससे प्राकृतिक, लंबे समय तक रहने वाले परिणाम मिलते हैं और किसी भी तरह का डाउनटाइम नहीं होता।

लॉन्च पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. गीतिका मित्तल गुप्ता ने कहा, “आइजैक लक्समें हम ट्रेंड्स को फॉलो नहीं करते, बल्कि नए स्टैंडर्ड सेट करते हैं। अल्थेरेपी प्राइम हमें बेहद सटीक और पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट देने में सक्षम बनाती है। यह हमारे मरीजों के लिए ‘कोलेजन बैंकिंग’ जैसा है, जिससे तीन से छह महीनों में धीरे-धीरे नेचुरल यंग लुक उभरता है और परिणाम एक साल से भी अधिक समय तक बने रहते हैं।”

आइजैक लक्सकी ऑपरेशनल एक्सीलेंस की अगुवाई कर रहीं सीईओ झरना धर ने मरीजों के आराम और सटीकता पर ज़ोर देते हुए कहा, “अल्थेरेपी प्राइम को शामिल करना एडवांस एस्थेटिक्स में हमारी लीडरशिप को और मज़बूत करता है। इसकी हाई-डेफिनिशन इमेजिंग हर पल्स में सटीकता सुनिश्चित करती है, जिससे मरीजों को भरोसेमंद और प्रभावशाली परिणाम मिलते हैं।”

लॉन्च के अवसर पर,आइजैक लक्स अपने दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, श्रीनगर, सूरत और मोहाली स्थित क्लीनिक्स में मरीजों को ‘ प्राइम डिफरेंस’ का अनुभव लेने के लिए आमंत्रित कर रहा है, जहां अत्याधुनिक विज्ञान और सात-सितारा आतिथ्य का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

डॉ. गीतिका मित्तल गुप्ता द्वारा स्थापितआइजैक लक्स (इंटरनेशनल स्किन एंड एंटी-एजिंग सेंटर) एक मल्टी-अवॉर्ड-विजेता एस्थेटिक क्लिनिक है, जिसे वोग, कॉस्मोपॉलिटन और टाइम्स बिजनेस अवार्ड्स द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। यह क्लिनिक सौंदर्य और वेलनेस के लिए अपने समग्र 360-डिग्री अप्रोच के लिए जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »