चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी की ओर से एफसीसी कमेटी के लिए पार्षद जसबीर सिंह बंटी नियुक्त

#bnnindianews

चंडीगढ़:
चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष श्री एच. एस. लकी जी ने नगर निगम चंडीगढ़ की एफसीसी (फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी) के लिए पार्षद जसबीर सिंह बंटी को कांग्रेस पार्टी की ओर से अधिकृत कैंडिडेट नियुक्त किए जाने की घोषणा की है।

इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष श्री एच. एस. लकी जी ने बताया कि नगर निगम की एफसीसी कमेटी जनरल हाउस के बाद सबसे महत्वपूर्ण कमेटी मानी जाती है, जो शहर के विकास, वित्तीय मामलों और ठेके से जुड़े अहम निर्णय लेती है। इन्हीं जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने पार्षद जसबीर सिंह बंटी को इस महत्वपूर्ण कमेटी के लिए नामित किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चंडीगढ़ के समग्र और संतुलित विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा जनता के हितों की रक्षा के लिए हमेशा मजबूती से खड़ी रही है। पार्षद जसबीर सिंह बंटी के अनुभव, ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि वे एफसीसी कमेटी में जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाएंगे और शहर के विकास को नई दिशा देंगे।

इस अवसर पर पार्षद सचिन यादव ने प्रस्तावक (प्रपोजर) तथा पार्षद गुरप्रीत सिंह गापी ने समर्थक (सेकेंडर) के रूप में समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »