#bnnindianews
विश्व कैंसर दिवस की पूर्व संध्या पर 25 सवारों ने बाइकाथॉन में भाग लिया
मोहाली : विश्व कैंसर दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को यहां 25 राइडर्स ने बाइकाथॉन में भाग लिया। बाइक थॉन का आयोजन पार्क अस्पताल, मोहाली द्वारा कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बाइकिंग समुदाय, फुल थ्रॉटल नेशन ग्रुप के सहयोग से किया था।
इस अवसर के दौरान पार्क अस्पताल, मोहाली की एक टीम, डायरेक्टर-मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. संदीप कुक्कड़ व डॉ. हरिंदरपाल सिंह, सीनियर कंसलटेंट -सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. विजय जागड़, कंसल्टेंट-रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डॉ. जोबनजीत कौर व डॉ. अरनव तिवारी और कंसल्टेंट-न्यूक्लियर मेडिसिन डॉ आशीष कामरा भी उपस्थित थे।
डायरेक्टर-मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. संदीप कुक्कड़ ने कहा, “भारत में, 15.6 लाख नए मामलों के साथ 30 लाख लोग कैंसर से पीड़ित हैं और कैंसर हर साल 8.7 लाख लोगों की जान लेता है। ब्रैस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में सबसे आम कैंसर हैं और भारतीय पुरुषों में लंग और लिवर के आम कैंसर हैं। कुछ दशक पहले, ब्रैस्ट कैंसर पचास वर्ष की आयु के बाद ही देखा जाता था, और पीड़ित युवा महिलाओं की संख्या कम थी, जिसमें 50 वर्ष से अधिक आयु की लगभग 65% से 70% और 50 वर्ष से कम आयु की केवल 30% -35% महिलाएं थीं।
डायरेक्टर-मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. हरिंदरपाल सिंह ने कहा कि जीवनशैली में बदलाव से एक तिहाई कैंसर को रोका जा सकता है।
पार्क अस्पताल 19 अस्पतालों, 3500 बिस्तरों, 800 आईसीयू बेड, 14 कैथ लैब, 45 मॉड्यूलर ओटी और 1000 से अधिक डॉक्टरों के साथ उत्तर भारत का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल नेटवर्क है।
सीनियर कंसलटेंट -सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. विजय जागड़ के अनुसार, ब्रैस्ट कैंसर अब सर्वाइकल कैंसर को पीछे छोड़ नए युग की सबसे आम और घातक जानलेवा बीमारी बन गया है। ब्रैस्ट कैंसर हर साल 2.1 मिलियन महिलाओं को प्रभावित करता है और भारत में हर साल 2.20 लाख नए मामले सामने आते हैं।
कंसल्टेंट-रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डॉ. जोबनजीत कौर ने कहा कि 2020 की तुलना में 2026 तक कैंसर के नए मामलों की संख्या लगभग 12 प्रतिशत से 18 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है।
कंसल्टेंट-रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डॉ. अरनव तिवारी ने कहा कि हर साल 1.75 लाख नए मामले सामने आने के साथ भारत में ओरल कैंसर का सबसे अधिक प्रसार दर्ज किया जा रहा है। ओरल कैंसर के 90 प्रतिशत मामलों में तंबाकू और गुटखा का योगदान होता है।
कंसल्टेंट-न्यूक्लियर मेडिसिन डॉ आशीष कामरा ने कहा कि पार्क अस्पताल मोहाली में अब सबसे एडवांस्ड दा विंची सर्जिकल रोबोट और नवीनतम 4 वीं पीढ़ी का रोबोटिक प्लेटफॉर्म है।