राष्ट्रहित विषयों को लेकर आयोजित संगोष्ठी में संजय टंडन ने युवा शक्ति में भरा जोश

#bnnindianews

राष्ट्रहित विषयों पर संगोष्ठी में संजय टंडन ने युवाओं के बीच रखे अपने विचार

चंडीगढ़ 2 फ़रवरी,2026 : राष्ट्र को समर्पित विभिन्न विषयों को लेकर इंस्टीट्यूट फॉर इंक्लूसिव पॉलिसी एंड गवर्नेंस, रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी और एनआईटीटीआर के संयुक्त तत्वाधान में सेक्टर 26 स्थित एनआईटीटीआर सभागार में “नेतृत्व साधना – XVII” नामक विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने इसमें विशेष रूप से वक्ता के रूप में भाग लिया और अपने विचार उपस्थित युवा शक्ति के समक्ष रखे |

WhatsApp Image 2026 02 02 at 18.40.54
संगोष्ठी के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए मुख्या वक्त संजय टंडन ने बताया कि इस संगोष्ठी में वन नेशन वन इलेक्शन, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और शिक्षा सुधार जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषयों पर अपने विचार रखने का सुअवसर प्राप्त हुआ | उन्होंने संगोष्ठी के आयोजकों की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रहित के विषयों को लेकर युवा शक्ति को जागरूक करना युवा दिमागों को कल के जानकार और सक्षम नेता बनने के लिए सशक्त बनाता है। देश की भागडोर इन युवा शक्ति के कन्धों पर है और उन्हें समय समय पर राष्ट्रहित के विषयों से अवगत करवाना और उनके विचारों और उनकी जिज्ञासा को सही दिशा प्रदान करना हम सभी लोगों का कर्तव्य है | इस प्रकार से ही युवा शक्ति में प्रगतिशील सोच, राष्ट्र निर्माण और सुशासन के प्रति उनकी मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराते रहेगी और उसी सार्थक सोच के परिणाम स्वरूप हमारा देश भविष्य में विश्व गुरु कहलायेगा |
उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारे देश का नेतृत्व कर रहे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये मिशन है कि हमारे देश की युवा शक्ति को अन्य क्षेत्रों के साथ साथ राजनीति के क्षेत्र में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए तभी हमारा देश भविष्य में भावी पीढ़ी के कुशल नेतृत्व का दर्पण होगा और हमारा देश विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा और हमारा देश सुख, समृद्ध और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा | ये तभी सम्भव है जब वर्तमान पीढ़ी समय समय पर युवा शक्ति के बीच राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर जागरूकता अभियानों को चलाते रहें और उनकी सक्रिय सहभागिता को सुनिश्चित करते रहें |
उन्होंने कहा कि आज देश का युवा बहुत ही सजग है और वो राष्ट्र के निर्माण के लिए अग्रसर है | उनकी जिज्ञासा और उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों से ही ज्ञात होता है कि अब उन्होंने राष्ट्र के लिए अपनी कमर कस ली है और वे भविष्य में देश को ऐसे मुकाम तक ले जाने का जज्बा संजोये हुए हैं जिनको सिर्फ सही दिशा देने की आवश्यकता है | उन्होंने आज की संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई प्रदान की और भविष्य में अन्य संस्थानों में भी इसको लेकर जाने की पैरवी की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »