टैगोर थिएटर में 7 फरवरी को सजेगी संगीतमय संध्या ‘सुरीला सफ़र’, – एंट्री फ्री

#bnnindianews

भाजपा नेता जितेंद्र मल्होत्रा, संजय टंडन व अरुण सूद को दिया गया कार्यक्रम का निमंत्रण

चंडीगढ़:
राघव ब्रदर्स द्वारा ए.आर. मेलोडीज़ के सहयोग से आयोजित प्रसिद्ध संगीतमय कार्यक्रम ‘सुरीला सफ़र’ का भव्य आयोजन आगामी 7 फरवरी 2026 को शाम 4.30 बजे से सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में किया जाएगा। यह संगीतमय संध्या स्वर्गीय श्री ओ.पी. राघव की पुण्य स्मृति को समर्पित होगी। कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

आयोजकों के अनुसार इस संगीतमय संध्या में ट्राईसिटी सहित आसपास के राज्यों से 40 से अधिक युवा एवं प्रतिभाशाली गायक भाग लेंगे, जो बॉलीवुड के सदाबहार गीतों की मधुर प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आयोजकों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र मल्होत्रा, संजय टंडन एवं अरुण सूद से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा।

गौरतलब है कि राघव ब्रदर्स पिछले कई वर्षों से ए.आर. मेलोडीज़ के साथ मिलकर ‘सुरीला सफ़र’ का आयोजन करते आ रहे हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करना है। इस संगीतमय संध्या के संगीत संयोजक डॉ. अरुण कांत होंगे, जबकि मंच संचालन एंकर शैली तनेजा करेंगी।

संगीत प्रेमियों के लिए यह संध्या यादगार और भावनाओं से भरपूर अनुभव बनने की पूरी उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »